शिविर में ज्योतिष और वास्तु का निःशुल्क परामर्श लें
आगरा। तुलसी पूजन दिवस के मौके पर संजय प्लेस स्थित भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु संस्थान पर पांच दिवसीय निःशुल्क ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॊ. अरविंद मिश्र ज्योतिष और वास्तु का निःशुल्क परामर्श देंगे।
यह शिविर 21 दिसंबर को प्रारंभ होगा और 25 दिसंबर (तुलसी पूजन दिवस) तक चलेगा। ज्योतिष और वास्तु में रुचि रखने वाले लोग भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु संस्थान, शॊप नंबर 21, ब्लॊक नंबर 25, ग्राउंड फ्लोर (आहार रेस्टोरेंट के निकट) संजय प्लेस पर दोपहर 12 बजे से सायं 6:30 बजे तक शिविर में परामर्श ले सकते हैं।