गुरुद्वारा गुरु का ताल में गुरमत समागम, कीर्तन दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आगरा। आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल में चल रहे 38वें वार्षिक गुरमत समागम के दूसरे दिन कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तीन दिवसीय इस समागम के अंतर्गत अनेक रागी जत्थों और धर्म प्रचारकों ने गुरबाणी गायन और कथा के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।

Oct 2, 2025 - 20:58
 0
गुरुद्वारा गुरु का ताल में गुरमत समागम, कीर्तन दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गुरुद्वारा गुरु का ताल में चल रहे गुरमत समागम में मौजूद रागीजन और संत।

आगरा। आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल में चल रहे 38वें वार्षिक गुरमत समागम के दूसरे दिन कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तीन दिवसीय इस समागम के अंतर्गत अनेक रागी जत्थों और धर्म प्रचारकों ने गुरबाणी गायन और कथा के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।

महापुरुषों की स्मृति में आयोजन

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया कि यह समागम, गुरुद्वारे की सेवा को भव्यता प्रदान करने वाले संत बाबा साधू सिंह जी मौनी और बाबा निरंजन सिंह जी की याद में हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

दीवान में प्रसिद्ध रागी जत्थों की हाजिरी

जत्थेदार बाबा राजेंद्र सिंह जी ने बताया कि समागम के दूसरे दिन दो कीर्तन दीवान सजाए गए। मुख्य रूप से भाई निरवैर सिंह जी (हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर), भाई हरजोत सिंह जख्मी (जालंधर), भाई कुलविंदर सिंह जी (खरड़ वाले), ज्ञानी अंग्रेज सिंह (हेड ग्रंथी, गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब, दिल्ली), कथा वाचक ज्ञानी सरबजीत सिंह जी (पंजाब), ज्ञानी रणजीत सिंह जी गौहर मस्कीन शामिल रहे। इसके साथ-साथ अनेक स्थानीय रागी जत्थों ने भी संगत को गुरबाणी से जोड़ा।

सुबह से देर रात तक चला कीर्तन

पहला दीवान सुबह 9 बजे जपजी साहिब के पाठ के साथ आरंभ हुआ और दोपहर 4 बजे तक चला।
दूसरा दीवान शाम 6 बजे राहिरास साहिब के पाठ से शुरू हुआ और देर रात 2 बजे तक जारी रहा। अंत में आनंद साहिब का पाठ, अरदास और हुकुमनामे के साथ दीवान संपन्न हुआ।

श्रद्धा और प्रेम से हुआ लंगर का वितरण

समागम में आए श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे लंगर और चाय की सेवा का प्रबंध किया गया। लंगर सेवा की जिम्मेदारी बाबा अमरीक सिंह जी और भाई मंजसेवा समिति (सितारगंज) के 150 से अधिक सदस्यों ने निभाई।

अंतिम दिन होगा अमृत संचार

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह जस्सी ने बताया कि 3 अक्टूबर को सुबह गुरुद्वारा मंजी साहिब में अमृत संचार कराया जाएगा।
दिल्ली से आए पंज प्यारे अमृत पान कराएंगे। श्रद्धालुओं को ककार दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह रहे मौजूद

जत्थेदार बाबा पाल सिंह (सितारगंज), जत्थेदार बाबा अमर सिंह (बंडा शाहजहांपुर), जत्थेदार सतनाम सिंह (निजामाबाद), महंत महेंद्र सिंह जी, राजू सलूजा, कवलदीप सिंह (प्रधान, श्री गुरु सिंह सभा), हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह (गुरुद्वारा माईथान), दलजीत सिंह सेतिया, उपेंद्र सिंह लवली, बॉबी वालिया, परमजीत सिंह सरना, श्याम भोजवानी, चौधरी मनजीत सिंह, बिंदर सिंह, महंत हरपाल सिंह जी, ग्रंथि अजायब सिंह टीटू, ग्रंथि हरबंस सिंह, ग्रंथी वीर सिंह, ज्ञानी केवल सिंह, भाई जोगा सिंह समेत अनेक प्रमुख संगत।