बारिश की सीलन से धड़ाम से गिरा मकान, बाल बाल बचा परिवार

बाह। ब्लॉक क्षेत्र में बीते तीन दिन से लगातार हुई बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

Sep 14, 2024 - 20:46
 0
बारिश की सीलन से धड़ाम से गिरा मकान, बाल बाल बचा परिवार

बारिश और हवा के चलते दर्जनों मकानों में दरार आ गई।शनिवार को क्षेत्र के ही गांव कोट निवासी सत्यवती पत्नी अशोक का मकान बारिश की सीलन के चलते ताश के पत्तों की तरह अचानक धड़ाम की आवाज के साथ गिर पड़ा। जिसमें हजारों रुपयों का घरेलू सामान टूट कर मलबे में दब गया। जिसके चलते भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि मकान गिरने से पूर्व परिवार के लोग बाहर आ गए थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अब परिवार के लोग खुले में रहने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित महिला सत्यवती ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

SP_Singh AURGURU Editor