भारत ने ग्लोबल टाइम्स, शिन्हुआ और टीआरटी वर्ल्ड पर बैन लगाया, ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशी प्रचार पर कड़ा रुख

नई दिल्ली। भारत सरकार ने बुधवार को चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज एजेंसी, साथ ही तुर्की के सरकारी चैनल टीआरटी वर्ल्ड के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट्स को देश में ब्लॉक कर दिया है। यह कदम इन मीडिया संस्थानों द्वारा भारतीय सेना और कश्मीर मुद्दे पर कथित रूप से भ्रामक और असत्य सूचनाएं प्रसारित करने के आरोपों के चलते उठाया गया है।

May 14, 2025 - 14:16
 0
भारत ने ग्लोबल टाइम्स, शिन्हुआ और टीआरटी वर्ल्ड पर बैन लगाया, ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशी प्रचार पर कड़ा रुख

ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ पर कार्रवाई

ग्लोबल टाइम्स, जो कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखपत्र माना जाता है, और शिन्हुआ न्यूज एजेंसी पर आरोप है कि इन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान भारतीय सेना के बारे में असत्यापित दावे किए। सरकार ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए इनके X अकाउंट्स भारत में ब्लॉक कर दिए हैं।

टीआरटी वर्ल्ड पर प्रतिबंध

तुर्की के सरकारी चैनल टीआरटी वर्ल्ड का X अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कदम तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन द्वारा पाकिस्तान के समर्थन और कश्मीर मुद्दे पर चिंता जताने के बाद उठाया गया है। भारत में सोशल मीडिया पर हैशटैग बॊयकॊट टर्की ट्रेंड कर रहा है और तुर्की से आयातित उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है। भारतीय ट्रैवल एजेंसियों द्वारा टर्की की यात्राओं की बुकिंग भी नहीं की जा रही हैं।

व्यापक डिजिटल कार्रवाई

इन प्रतिबंधों के अलावा, भारत सरकार ने हाल ही में X को 8,000 से अधिक अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन और प्रमुख उपयोगकर्ता शामिल हैं। यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती निगरानी के तहत उठाया गया है।

SP_Singh AURGURU Editor