प्रिल्यूड में श्रमिकों को समर्पित रहा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, विद्यार्थियों ने किया भावपूर्ण मंचन
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और विद्यार्थियों को उनके महत्व से अवगत कराना था।
आयोजन की ज़िम्मेदारी एंड्रोमेडा सदन ने निभाई।
विद्यालय के प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, प्रमुख समन्वयिका रश्मि गांधी, एवं समस्त शिक्षकगण इस अवसर पर उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति में दिखा श्रम का सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 8 की दीक्षा वर्मा और ओजस्वी भारद्वाज ने की। इसके पश्चात कक्षा 12 के कबीर सागर ने श्रमिक दिवस के महत्व पर सारगर्भित भाषण दिया।
एंड्रोमेडा सदन के छात्रों द्वारा नाट्य-मंचन और नृत्य के माध्यम से विद्यालय के सहायक कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
कर्मचारियों को बैज देकर किया गया सम्मानित
विद्यालय परिवार की ओर से सभी कर्मचारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके कर्मठ योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन डॉ. सुशील गुप्ता और पाठ्यसहगामी गतिविधि प्रभारी अपर्णा सक्सेना के निर्देशन में हुआ। एंड्रोमेडा सदन के विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभा को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया।