गोवर्धन धाम पदयात्रा महोत्सव का आमंत्रण पत्र विमोचित, हजारों पदयात्रियों की होगी सहभागिता

आगरा। श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा परिक्रमा सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित चार दिवसीय श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा महोत्सव-2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को होटल अतिथिवन, वाटर वर्क्स में पदयात्रा के आमंत्रण-पत्र का विधिवत विमोचन कर नगरवासियों को आमंत्रण दिया गया।

Jul 20, 2025 - 21:03
 0
गोवर्धन धाम पदयात्रा महोत्सव का आमंत्रण पत्र विमोचित, हजारों पदयात्रियों की होगी सहभागिता
आगरा के होटल अतिथिवन में श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा महोत्सव-2025 के आमंत्रण-पत्र का विमोचन करते आयोजकगण।

31 जुलाई को आगरा से प्रस्थान करेगी श्री गोवर्धन धाम पदयात्रा, 2 अगस्त को सप्तकोशीय परिक्रमा

संस्था के रमन बाबू अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई को शाम 4 बजे नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से पदयात्रा का शुभारंभ होगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु टोलियों में एकत्र होकर ठाकुर जी की झांकी के समक्ष संकीर्तन करते हुए प्रमुख मार्गों से होते हुए रात्रि 9 बजे सिकंदरा स्थित समाधिया फार्म हाउस पहुंचेंगे। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी छोटेलाल बंसल करेंगे तथा आरती भगवानदास बंसल करेंगे।

संस्था सदस्य मनोज गर्ग ने बताया कि यह पदयात्रा 2 अगस्त को गोवर्धन पहुंचेगी। उसी रात्रि सप्तकोशीय दुग्धधार परिक्रमा आयोजित होगी। 3 अगस्त को सुबह 8 बजे गिरिराज महाराज का अभिषेक, 9 बजे से भजन-कीर्तन, 11 बजे साधु-संत सेवा तथा दोपहर 12 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। आयोजन स्थल गोवर्धन के कार्ष्णि गुरु गुरु शरणानंद के आश्रम में निर्धारित किया गया है।

महिलाओं की भागीदारी भी यात्रा में प्रमुख रूप से रहेगी। पदयात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क होंगी। आयोजन समिति में नितेश अग्रवाल, नीरज जैन, राजेश अरोड़ा, अर्चना गर्ग, राजपाल यादव, सुनील अग्रवाल, राकेश मंगल, विजयवीर सिंह, विष्णु बंसल, कल्याण प्रसाद मंगल, मनोज खंडेलवाल, अविनाश राणा, दीपक अग्रवाल, पुष्पेंद्र सिंघल (मोनू) आदि शामिल हैं।

SP_Singh AURGURU Editor