आईपीएस नीरज जादौन के लिए प्रशंसा तो बनती है
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में अधिकांश एक तरह के पुलिस अफसरों के बीच कुछ अफसर ऐसे भी हैं जो लोगों की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए हैं। इन्हीं में से एक नाम है 2015 बैच के आईपीएस नीरज कुमार जादौन। नीरज कुमार जादौन आजकल हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक पद का दायित्व संभाल रहे हैं।
दरअसल कल हरदोई जिले में एक महिला दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह महिला पुलिस कप्तान के आफिस में पहुंची जहां उसे पुलिसकर्मियों के स्तर से उसुविधा का सामना करना पड़ गया। यह बात पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन के संज्ञान में भी आई तो उन्होंने सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए इस महिला से सार्वजनिक क्षमायाचना ही नहीं की बल्कि जिले की जनता को भरोसा दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा। आईपीएस जादौन ने खुद के सोशल मीडिया पर लिखा है- "I am sorry"
नीरज कुमार जादौन जैसे अफसर अभी भी हैं, जो जनता के बीच उम्मीद की रोशनी जगाए हुए हैं। सामान्यतः ऐसे मामलों में यूपी पुलिस के अधिकारी पीड़ित पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेज देते हैं या किनारे करवा देते हैं। पुलिस वालों से गलती होने पर भी उसे कभी मानते नहीं हैं। हालत तो यह होती है कि पीड़ित के ज्यादा बहस करने पर पुलिस उसे ही जेल भेजने की धमकियां देने लगती है।
बहरहाल नीरज कुमार जादौन का माफीनामा सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। लोग कह रहे हैं कि जादौन ने जो पहल की है, उसकी प्रशंसा होनी चाहिए और दूसरे अधिकारियों को भी इसका अनुकरण करना चाहिए।