आगरा में श्रद्धा और एकता का प्रतीक बनी लव–कुश शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से गूंजा पूरा क्षेत्र
आगरा। नगला पदी में रविवार को निकली लव–कुश शोभायात्रा भक्ति, संस्कृति और एकता का अद्भुत संगम बन गई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सुपुत्र लव–कुश की भव्य झांकियां, भजन–कीर्तन और भक्तिमय वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आस्था के रंग में रंग दिया। कम्युनिटी हॉल, न्यू आगरा से प्रारंभ होकर शोभायात्रा नगला पदी तक निकाली गई, जहां जगह–जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर झांकियों व अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, महापौर हेमलता दिवाकर थे। अतिथियों का स्वागत स्वागत: रीना सिंह द्वारा किया गया।
विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि भव्य शोभायात्रा सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को मजबूती देती है। आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना अनिवार्य है।
मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि लव–कुश की शोभायात्रा अब आगरा की पहचान बन चुकी है। इसमें हो रही भारी जनसहभागिता इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। भाजपा नेता गिर्राज सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि लव–कुश हमारे आदर्श हैं, जिन्होंने सदैव धर्म और संस्कृति की रक्षा की। ऐसे आयोजनों से समाज को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर स्वागत द्वार सजाए गए थे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
शोभायात्रा का संचालन राजेंद्र कुशवाहा कर रहे थे। इसमें राजपाल सिंह कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा अजय सिंह कुशवाहा, राजेंद्र सिंह कुशवाहा
महामंत्री: सुरेंद्र कुशवाहा, अमिरेख राज कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, गौरव कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, विमल कुशवाहा, तिलोकी कुशवार, मोहन कुशवार, राजू कुशवाहा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।