आगरा के थानों में बड़ा फेरबदल: पुलिस कमिश्नर ने पांच इंसपेक्टर क्राइम ब्रांच भेजे, 13 और के तबादले
आगरा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने पुलिस महकमे में थाना स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इसमें कई थानों के प्रभारी और थानाध्यक्ष भी प्रभावित हुए हैं। पांच थाना प्रभारियों को थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेज दिया गया है। एसओजी प्रभारी नगर जोन, एक चौकी इंचार्ज के नाम भी इस तबादला लिस्ट में हैं।
ये पांच थाना प्रभारी पहुंचे क्राइम ब्रांच
जिन पांच थाना प्रभारियों को थानों से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा गया है, उनमें सैंया थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बाह के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र, खंदौली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, थाना कागारौल के प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह और थानाध्यक्ष किरावली केवल सिंह शामिल हैं।
नौ अन्य इंसपेक्टर जो इधर से उधर भेजे गये
थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह इसी पद पर कोतवाली, थाना छत्ता के निरीक्षक अपराध प्रमोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना छत्ता बनाया गया है। थानाध्यक्ष लोहामंडी रोहित कुमार को थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना के पद पर भेजा गया है। थानाध्यक्ष कमला नगर निशामक त्यागी को थानाध्यक्ष सैंया, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद बनाया गया है।
सत्यदेव शर्मा प्रभारी निरीक्षक मंटोला से प्रभारी निरीक्षक बाह, हंसराज सिंह प्रभारी निरीक्षक शमसाबाद से प्रभारी निरीक्षक खंदौली, सतेंद्र पाल सिंह निरीक्षक अपराध थाना हरीपर्वत से प्रभारी निरीक्षक बासौनी, देवी प्रसाद तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहाबाद से प्रभारी निरीक्षक शमसाबाद बनाए गये हैं।
आयोग, एसओजी, चौकी व पुलिस लाइन से थानों का चार्ज
इंसपेक्टर देवकरन को समस्त आयोग प्रकोष्ठ (महिला आयोग को छोड़कर) प्रभारी निरीक्षक मंटोला के पद पर भेजा गया है। नगर जोन के एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा थानाध्यक्ष कमला नगर बनाए गए हैं। नीरज कुमार को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष किरावली बनाया गया है। ताजगंज की एकता चौकी के प्रभारी अभिषेक कुमार को थानाध्यक्ष बसई अरेला के पद पर भेजा गया है।
इसके अलावा इसरार अहमद को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध फतेहाबाद, सुरेंद्र राव को निरीक्षक अपराध पिनाहट से निरीक्षक अपराध थाना हरीपर्वत, राजेश कुमार निरीक्षक अपराध सैंया से निरीक्षक अपराध पिनाहट, निरंजन सिंह निरीक्षक अपराध ट्रांस यमुना से निरीक्षक अपराध थाना छत्ता, अभिषेक कुमार थानाध्यक्ष बसई अरेला से प्रभारी सर्विलांस नगर जोन, सोहन पाल सिंह थानाध्यक्ष बासौनी से प्रभारी एसओजी सिटी जोन बनाए गएहैं।