आगरा में आतंकी हमले के खिलाफ मोमबत्तियां जलाकर एकजुटता का संदेश

आगरा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को आगरा के नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और समाजसेवियों ने मिलकर एकजुटता का संदेश दिया। पुरुषार्थी संघ, सिन्धी बाज़ार, राजेन्द्र मार्केट एसोसिएशन, हॉस्पीटल रोड एवं शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन, नूरी दरवाज़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Apr 29, 2025 - 20:28
 0
आगरा में आतंकी हमले के खिलाफ मोमबत्तियां जलाकर एकजुटता का संदेश
शांति और एकता का संदेश देतीं मोमबत्तियां। आगरा में आयोजित कैंडल मार्च में भाग लेते पुरुषार्थी संघ, सिन्धी बाज़ार, राजेन्द्र मार्केट, हॉस्पीटल रोड और शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन के सदस्य।

 -कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा में व्यापारियों और नागरिकों की भावपूर्ण भागीदारी

कैंडल मार्च की शुरुआत महाराजा अग्रसेन चौक फुव्वारा से हुई, जो शहीद भगत सिंह स्मारक, नूरी दरवाज़ा पर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए। हाथों में जलती मोमबत्तियां और आंखों में संवेदना लिए लोगों ने शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

सभा में वक्ताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की अपील की। कहा कि भारतवासियों की एकजुटता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है, और हम किसी भी आतंकवादी मानसिकता के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

ये लोग रहे मौजूद

आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल, दुष्यंत कुमार, राजेश अग्रवाल (शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन), पवन गर्ग, नितेश शर्मा, नवल शर्मा, शानु यादव, गोविंद राम नारवानी (पुरुषार्थी संघ अध्यक्ष), प्रकाश मसानी (महामंत्री), जय प्रकाश वाघवानी, दीपक मोवानी, अशोक कोड़ानी (राजेन्द्र मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष), राजवंश, बाल प्रकाश शर्मा आदि।

SP_Singh AURGURU Editor