लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट क्लब के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और आत्मनिर्भरता का संदेश

  आगरा। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट क्लब का अधिष्ठापन समारोह गरिमामयी वातावरण में होटल क्लार्क्स शिराज में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत विशेष सेवा गतिविधि जरूरतमंदों के सपनों को पंख देने की पहल से हुई, जिसमें बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई।

Aug 31, 2025 - 20:18
 0
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट क्लब के अधिष्ठापन समारोह में सेवा और आत्मनिर्भरता का संदेश
माल रोड स्थित होटल क्लार्क्स शिराज में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट क्लब के अधिष्ठापन समारोह में बेटियों को साइकिल और महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करतीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान। साथ में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर, आरएन वर्मा, अजय भार्गव, डॉ. स्वाति माथुर और अन्य।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने 57 बेटियों को साइकिलें, एक बैग (दो कॉपियां, पानी की बोतल, लंच बॉक्स और पेंसिल बॉक्स सहित) एवं एक सूट पीस प्रदान किए। इसी क्रम में 55 महिलाओं को सिलाई मशीनें और प्रत्येक को एक साड़ी भेंट की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही बेटियों को सशक्त बना सकती है, और लायंस इंटरनेशनल का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल बनेगा।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर ने बताया कि आगरा, बरेली, टूंडला, एटा, इटावा, बुलंदशहर, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और फिरोजाबाद सहित कुल 78 लायंस क्लब्स के सहयोग से यह सेवा कार्य संभव हुआ। उन्होंने कहा कि छोटी-सी मदद भी किसी जरूरतमंद की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।

कार्यक्रम में अधिष्ठापन अधिकारी राजीव प्रजापति, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम आरएन वर्मा, डिस्ट्रिक्ट सर्विस समिति अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. स्वाति माथुर और समारोह अध्यक्ष योगेश कंसल मंच पर उपस्थित रहे। अलवर से आए राज ऋषि राजेंद्र सिंह नरूका ने अपने आशीर्वचन से प्रेरित किया।

समापन अवसर पर अजय भार्गव ने कहा कि यदि हम सब मिलकर किसी की मुस्कान का कारण बनें तो यही लायनिज़्म की असली पहचान है। सेवा, सहयोग और समर्पण।

समारोह में निधि तोमर, अल्पना भार्गव, हिमांशु भटनागर, विशाल अरोड़ा, लव गोयल, नीतू सुराना, निशा रस्तोगी, अशोक गुप्ता, पंकज गर्ग, रितेश मांगलिक, संजय गुप्ता, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, मयंक अग्रवाल, सुशील बंसल, कल्पना अग्रवाल, राजरानी गांधी और मनोज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor