नीदरलैंड्स ने महिला टी20 विश्व कप में बनाई जगह, टीम ने किया सेलिब्रेट  

नीदरलैंड्स ने पहली बार महिला टी20 विश्व कप में जगह पक्की कर ली है। अमेरिका के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम से मैच जीतकर टीम ने टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया।  

Jan 28, 2026 - 20:53
 0



नई दिल्ली। नीदरलैंड्स की महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जगह बना ली है। इंग्लैंड की मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई के बीच होना है। अभी नेपाल के काठमांडू में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर 2026 खेला जा रहा है। अमेरिका के खिलाफ नीदरलैंड्स ने डकवर्थ लुईस नियम से मुकाबले को अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम ने टी20 विश्व कप में जगह बना ली।

महिला टी20 विश्व कप 2026 में जगह बनाने के बाद नीदरलैंड्स ने दमदार सेलिब्रेशन किया। बारिश की वजह से नीदरलैंड्स की पारी बीच में रुक गई। जब डकवर्थ लुईस नियम की वजह से टीम को जीत मिली तो उनके खिलाड़ी मैदान पर आए। मैदान पर कवर डला हुआ था और उसपर पानी था। नीदलैंड्स के खिलाड़ियों ने पानी पर स्लाइड करके जीत का जश्न मनाया।


नीदरलैंड्स की महिला बार महिला टी20 विश्व कप में जगह पक्की की है। नीदरलैंड्स ने अमेरिका के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच डकवर्थ लुईस नियम से 12 ओवर में जीत लिया। पहले बैटिंग करते हुए अमेरिका की महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 129 रन बनाए। 12 ओवर में नीदरलैंड ने दो विकेट पर 90 रन बनाए थे। इसका बाद बारिश आ गई। नीदरलैंड्स ने डकवर्थ लुईस नियम से मैच को 21 रनों से अपने नाम कर लिया।