आपके सितारेः 13 अप्रैल 2025 का राशिफल

13 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Apr 12, 2025 - 23:30
 0
आपके सितारेः 13 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष:- आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कुछ नए कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। किसी नई योजना पर भी आप आज काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे कोई चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक-5

वृषभ:- घर हो या कार्यालय, वरिष्ठ लोगों के सहयोग से आप सभी कार्य अच्छी प्रकार से कर पाओगे। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मन में चल रहे अज्ञात भय के कारण तनाव रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम की होने से रिश्तेदारों से मिलना होगा। राजनीति वाले लोगों को किसी वरिष्ठ नेता का सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2

मिथुन:- मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको पारिवारिक मामलों में आज सावधानी से काम लेना होगा, किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अपने मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के बारे में सुनकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-4

कर्क:- अगर परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा है तो आपका विवाद सुलझ जाएगा। आप उनके साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। आपको कोई भी गलत निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव रहेगा, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। आज आवेश में आकर कोई भी निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में नहीं लें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

सिंह:- सेहत का ध्यान रखें। वैसे आज आपके काम-काज की गति तेज रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में चल रही बाधाएं और परेशानियां दूर होंगी और आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी भूमि या भवन से संबंधित कोई डील आज फाइनल हो सकती है। नौकरी में आज अधिकारी आपके काम पर नजर रखेंगे। आपको पूरी मेहनत और लगन से काम करना चाहिए।।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-8

कन्या:- काफी समय से पेंडिंग पड़े कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करके आप अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे और तारीफ पाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई भी जोखिम लेने से बचना चाहिए क्योंकि आज गलत निर्णय की वजह से नुकसान होने की आशंका है। किसी को पैसा उधार न दें, अन्यथा पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम रहेगी।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

तुला:- यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की बात ध्यान से सुननी होगी। उसके बाद ही किसी काम में आगे बढ़ना होगा। आपके अंदर आपसी सहयोग की भावना आज बनी रहेगी, जिसका लाभ आप कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है तो आप उसे अवश्य पूरा कर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-4

वृश्चिक:- सुख-सुविधाओं के साधनों में आज वृद्धि होगी। यदि पारिवारिक रिश्तों में जीवनसाथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह भी आज दूर हो जाएगा और शाम का समय आप रोमांटिक तरीके से बिताएंगे। आपके अंदर ऊर्जा और जोश आज बना रहेगा। आपको आज मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-5

धनु:- सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने में आज सफल रहेंगे। बिजनेस में आज आपको अपनी योजना को लेकर किसी से कोई महत्वपूर्ण बात शेयर करने से बचना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। कुछ नए संपर्कों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- काला भाग्यशाली अंक-6

मकर:- यदि पारिवारिक रिश्तों में कोई तनाव चल रहा है तो वह आज दूर हो जाएगा। आपके धन में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र से कोई काम की जानकारी मिल सकती है। आज परिवार में किसी मेहमान के आगमन से आप प्रसन्न रहेंगे। वैसे आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपनी पिछली कुछ गलतियों से सबक लेने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3

कुम्भ:- आपको रचनात्मक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु मिलने की खुशी होगी। आपकी रुकी हुई योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी और आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी छुपी हुई प्रतिभा सामने आएगी, जिससे आपको अच्छा लाभ और सम्मान मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-1

मीन:- काम की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। आप अपनी अच्छी सोच से तारीफ पाएंगे और लोगों से आपको सहयोग भी मिलेगा। बिजनेस में आज परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन आपका लाभ बना रहेगा। कोई भी निवेश बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वैसे सलाह है कि अल्पकालीन निवेश से आपको बचना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-14 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: वैशाख मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वितीया प्रात: 08:25 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:13 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा रहेगा।

योगः वज्र रात्रि 10:39 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से 12:45 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।

सूर्योदयः प्रातः 05:56 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:42 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: मेष संक्रांति, सोलर नववर्ष, पुथण्डू, विषु कानी, वैशाखी।

विशेष दिवस: डॊ. अम्बेडकर जयंती।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

 मूल: कोई नहीं है।

 दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor