एसएन मेडिकल कॉलेज की तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश

आगरा। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की गरिमा को नयी ऊर्जा देने के लिए सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आयोजित तिरंगा यात्रा ने शहर में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी। एमबीबीएस और नर्सिंग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के जोशीले नारों के साथ सूरसदन, संजय प्लेस से यात्रा की शुरुआत की।

Aug 12, 2025 - 19:22
 0
एसएन मेडिकल कॉलेज की तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश
एसएन मेडिकल कॊलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा की एक झलक।

इस प्रेरणादायक यात्रा ने शहर में हर घर तिरंगा अभियान को गति दी और युवाओं में देशभक्ति के भाव को प्रबल किया। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा, यह देखकर खुशी होती है कि हमारे छात्र न केवल मेडिकल क्षेत्र में बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस तिरंगा यात्रा ने युवा पीढ़ी में देशभक्ति की अग्नि को प्रज्वलित किया है।

यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए छात्रों का जोश देखते ही बना, जिससे उपस्थित नागरिकों ने भी ताली और जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया। यह आयोजन न केवल कॉलेज परिसर बल्कि पूरे आगरा शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाने में सफल रहा।

SP_Singh AURGURU Editor