VIDEO NEWS : 250 ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस बुला ली, रोचक बातचीत सुनिए शिकायतकर्ता किस बात पर अड़ा रहा...

हरदोई जिल में कोतवाली शहर के मन्नापुरवा की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने 250 ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस से यह व्यक्ति मामले की जांच कर आरोपी को पकड़ने पर अड़ा रहा। पुलिस और शिकायतकर्ता की बातचीत का रोचक वीडियो वायरल हो रहा है।

Nov 1, 2024 - 16:35
Nov 1, 2024 - 16:36
 0

दरअसल दीपावली पर सुपर एक्टिव मोड में चल रही पुलिस उस समय हड़बड़ा गई जब जब डायल 112 पर काल आई कि आलू चोरी हो गए। पुलिस की टीम भागती हुई बताए स्थान पर पहुंची, लेकिन वहां पहुंचकर पुलिस वालों ने अपना माथा पीट लिया। पूछताछ में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके 250 से 300 ग्राम आलू रखे हुए थे, जो गायब हो गए हैं। पुलिस ने जब पूछा कि कौन ले गया..तो शिकायतकर्ता ने कहा कि इसी की तो आपको जांच करनी है। पुलिस और शिकायतकर्ता के बीच क्या बातचीत हुई, आप भी सुनिए

SP_Singh AURGURU Editor