बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे, मांजलपुर में भाजपा, दतिया में कांग्रेस को बढ़त

पटना की बांकीपुर, गुजरात की मांजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीटों पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे। बांकीपुर सीट पर कुल 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

Aug 3, 2026 - 12:38
 0
बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे, मांजलपुर में भाजपा, दतिया में कांग्रेस को बढ़त

 
नई दिल्ली। पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती हो रही है। जन सुराज पार्टी में पांच राउंड पूरा हो गया है। प्रशांत किशोर को 8,971 वोट मिले हैं। यानी अभी भी आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को 6,652 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय जनता दल को 1534 वोट मिले हैं।
बांकीपुर सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा गुप्ता के बीच है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,79,616 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2,00,060 पुरुष, 1,79,533 महिला और 23 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 23 पुरुष और दो महिला प्रत्याशी हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान के लिए 569 कंट्रोल यूनिट, 1,146 बैलेट यूनिट और 617 वीवीपैट का उपयोग किया गया है। मतदान के दौरान तकनीकी कारणों से 14 बैलेट यूनिट, सात कंट्रोल यूनिट और नौ वीवीपैट बदले गए।
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बढ़त बरकरार हैं। भाजपा उम्मीदवार सत्येंद्र उर्फ सतीश पटेल लगातार आगे चल रहे हैं। ​सातवें राउंड के अंत में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल को 2063 वोट और ​भीखा रबारी (कांग्रेस) को 1098 वोट मिले।
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में तीसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस आगे है। भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 4262 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 4998 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को 1344 वोट मिले हैं।