बरहन रोड पर दो दारोगाओं की बाइक को टक्कर मारने वाले रंगबाजों की तलाश में दबिशें जारी
आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में बरहन रोड के अली बली चौराहे के पास सोमवार रात लगभग आठ बजे दो दरोगाओं की बुलट में टक्कर मारकर घायल करने वाले रंगबाजो की गिरफ्तारी के लिए निरंतर दबिशें दी जा रही हैं।
तेज़ आवाज में म्यूजिक बजाते हुए दौड़ रही कार को इन दोनों दरोगाओं ने रुकने का इशारा किया था। इस पर कार सवारों ने पुलिस अधिकारियों की बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों दारोगा बाल-बाल बचे, जबकि टक्कर मारने वाले युवक घटना के बाद फरार हो गए थे।
घटना में घायल हुए एसआई अंकित सिंह चौहान और राघवेंद्र सिंह, जो बाइक से रसूलपुर की तरफ जा रहे थे, ने बताया कि कार को रोकने का इशारा किया तो युवक तेज गति से भागने लगे और गालियाँ देने लगे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए कार ने यूटर्न लेकर उनकी बाइक में टक्कर मारी।
एसआई अंकित सिंह ने घटना के संबंध में ईको चाक संजू, छोटू, मनवीर, मिथुन और अक्षय निवासी ग्राम भवाइन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।