राजेश राठौर ताजगंज व्यापार मंडल के नये अध्यक्ष  

आगरा। ताजगंज व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष व्यापारी नेता राजेश राठौर को चुना गया। साथ ही राजेश अग्रवाल को महामंत्री और रुपेश राठौर को कोषाध्यक्ष चुना गया।

Dec 24, 2024 - 20:23
 0
राजेश राठौर ताजगंज व्यापार मंडल के नये अध्यक्ष   
ताजगंज व्यापार मंडल के नव निर्वाचित अध्य़क्ष राजेश राठौर और अन्य पदाधिकारी।  

व्यापार मंडल की तुलसी चबूतरा स्थित राठौर मंदिर पर बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामों पर चर्चा हुई। बाद में सभी ने बैठक भाजपा नेता राजेश राठौर का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर सर्वसम्मति से सहमति मिल गई।

अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद राजेश राठौर ने कहा कि वह व्यापारियों के मान सम्मान में कमी नहीं आने देंगे। इसी दौरान राकेश अग्रवाल को महामंत्री और रुपेश राठौर को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष रणवीर सिंह राठौड़, नवीन शर्मा, अनुपम जैन, विमल जैन ,श्याम राठौर , राजकुमार वर्मा,राहुल माहौर, कुलदीप शिवहरे आदि मौजूद थे।

SP_Singh AURGURU Editor