रणवीर अपनी बेटी और दीपिका के साथ अस्पताल से घर पहुंचे

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी लाडली बेटी को लेकर अस्पताल से आज घर पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस सात सितंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई थीं और नौवें दिन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। फैंस लंबे समय से इनके घर आने का इंतजार कर रहे थे। ये उम्मीद कर रहे थे कि वह बेटी और मां की झलक देख पाएंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ।

Sep 15, 2024 - 13:46
 0
रणवीर अपनी बेटी और दीपिका के साथ अस्पताल से घर पहुंचे



दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आठ सितंबर को माता-पिता बने थे। गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके घर लक्ष्मी आई थी। कपल ने फरवरी के आखिरी दिनों में इस खुशखबरी का ऐलान किया था। फैंस के साथ इसे साझा किया था। और सितंबर में उनके घर नन्हें मेहमान ने आखिरकार कदम रखा। अस्पताल में इतने दिन रहने के बाद अब दीपिका घर पहुंच चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण और उनकी लाडली गुड़िया को लेने के लिए सास-ससुर भी अस्पताल रवाना हुए थे। लंबे समय से खबर आ रही थी कि वह आज नहीं तो कल में डिस्चार्ज कर दी जाएंगी। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि उन्होंने आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा को फॉलो करते हुए नो फोटो पॉलिसी का रूल अपनाया है। इसके अलावा वह ऐश्वर्या राय की तरह बेटी के लिए कोई नैनी हायर नहीं करेंगी। सब अपने से करेंगी।