राज्य महिला आयोग की बैठक में पिछले एक माह के कार्यों की समीक्षा

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की शुक्रवार को हुई मासिक बैठक में आयोग की पदाधिकारियों द्वारा पिछले एक माह के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई जन सुनवाई और निरीक्षणों की समीक्षा की गई। अगले माह के कार्यों पर विचार विमर्श भी किया गया।

Mar 28, 2025 - 21:08
 0
राज्य महिला आयोग की बैठक में पिछले एक माह के कार्यों की समीक्षा
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की लखनऊ में हुई मासिक बैठक में मौजूद अध्यक्ष डॊ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव एवं सदस्य।  

बैठक की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबीता सिंह चौहान ने की। इससे पूर्व अध्यक्ष डॊ. बबीता और उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। 

अध्यक्ष डॊ. बबीता सिंह चौहान ने आयोग की समस्त पदाधिकारियों द्वारा पिछले एक माह के दौरान कई गई जन सुनवाई, वन स्टाप सेंटर, महिला चिकित्सालयों, महिला बंदी गृहों, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय आदि में किये गये निरीक्षण की समीक्षा की। यह भी निर्देश दिये कि आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों को पत्र भेजे जाएं। इसके साथ ही अगले माह के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में महिला आयोग की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा सदस्य हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता बिंद, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पांडेय, डॊ. प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, अर्चना पटेल, जनक नंदिनी, रेनू गौड़, मनीषा अहलावत, अवनी सिंह, सपना कश्यप, संगीता जैन सहित अन्य पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद रहे। आयोग की सचिव सुधा गर्ग ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।

SP_Singh AURGURU Editor