आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस पीछे से ट्रक में जा घुसी, 11 यात्री घायल
फतेहाबाद (आगरा)। दिल्ली से आज़मगढ़ जा रही यूपी रोडवेज बस गुरुवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। रात करीब 8 बजे माइलस्टोन नंबर 20 के पास बस ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी, सुधीश शुक्ला और फतेहाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया।
राजकुमार पुत्र पलटाराम, निवासी शैदपुरा, अतरौलिया, आज़मगढ़, छविराज पुत्र रामसमूह, निवासी मूसेपुर कमालपुर, थाना महाराजगंज, आज़मगढ़, , सिलाउद्दीन पुत्र गुल्ले, निवासी गुरगुट्टा, थाना नानपारा, बहराइच, सिराज राजपूत पुत्र रमाकांत, निवासी असेरनपट्टी, थाना इन्द्रगढ़, कन्नौज, मान सिंह पाल पुत्र होरीलाल, निवासी नगला जाकर, सौरिख, कन्नौज, चंद्रशेखर पुत्र राजभर, निवासी सिर पट्टी, कुसुमहारा, थाना अरोला, आज़मगढ़, रूपेन्द्र लता पुत्री छोटेलाल, निवासी मथुरा रसोलपुर, थाना जलालपुर, अंबेडकर नगर, रंजीत सिंह पुत्र रवीन्द्र, निवासी कासगंज (बस चालक), ओमप्रकाश पुत्र शंकर चौहान, निवासी चोरी, थाना मधुवन, मऊ, रहीस पुत्र रफीक, निवासी हरिश्चंद्र खेड़ा, कानपुर देहात (कंडक्टर) और एक महिला आशा (पता अज्ञात) इस हादसे में घायल हुए हैं।
हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। यूपीडा और पुलिस ने तुरंत बस व ट्रक को रोड साइड कर यातायात को सुचारू कराया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।