इश्कबाजी में नहले पर दहला: जीजा साली भागे तो साला अपने जीजा की बहन को ले उड़ा

-आरके सिंह- बरेली। जिले के एक गांव में रिश्तों के ताने-बाने ने ऐसा मोड़ लिया कि लोग दंग रह गए। पहले शादीशुदा एक युवक अपनी साली को भगा ले गया तो अगले ही दिन उसका साला भी जीजा की बहन को ले उड़ा। यह अनोखा किस्सा गांव-गांव में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने चारों को बरामद किया, लेकिन थाने में ही मामला आपसी समझौते पर खत्म हो गया।

Sep 16, 2025 - 21:18
Sep 16, 2025 - 21:21
 0
इश्कबाजी में नहले पर दहला: जीजा साली भागे तो साला अपने जीजा की बहन को ले उड़ा

कहते हैं इश्क और मुसीबत कभी बताए बिना आते हैं, मगर यहां दोनों साथ-साथ चले आए। देवरानिया थाना क्षेत्र के एक गांव के 28 वर्षीय युवक केशव कुमार की शादी छह साल पहले नवाबगंज इलाके की युवती से हुई थी। इस दंपति के दो बच्चे भी हैं। लेकिन घरेलू जिंदगी के बीच केशव का दिल अपनी 19 वर्षीय साली पर आ गया। मौका मिलते ही केशव अपनी साली को भगा ले गया।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। दरअसल, इस घटना के अगले ही दिन केशव का 22 वर्षीय साला रवीन्द्र भी जीजा की बहन (19 साल) को अपने साथ भगा ले गया. नतीजा यह हुआ कि 23 अगस्त 2025 को केशव अपनी साली को लेकर भाग

गांव में इस प्रेमकहानी का उलटफेर लोगों की जुबान पर चढ़ गया। इधर, केशव की पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने पहले घर वालों को खरी-खोटी सुनाई और फिर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस की कार्रवाई और समझौता

थाना नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 और 15 सितंबर को जीजा-साली और साले-बहन की जोड़ी को बरामद कर लिया। लेकिन थाने पहुंचते ही मामला करवट बदल गया। दोनों परिवार आमने-सामने हुए और बातचीत के बाद समाज के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में आपसी सहमति बन गई। किसी ने कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।

इस घटनाक्रम ने रिश्तों की परिभाषा पर गांव में खूब बहस छेड़ दी। लोग इसे रिश्तों का अदला-बदली और नहले पर दहला जैसा प्रेम प्रकरण कहकर ठिठोली कर रहे हैं।

SP_Singh AURGURU Editor