सेवा भारती ने चरण पखारकर किया 2600 कन्याओं का पूजन, दिया सामाजिक एकता का संदेश

आगरा। जल से चरण पखारकर पैर पूजे। फिर चुनरी पहनाकर मस्तक तिलक किया। आरती कर भोज कराया और उपहार दिए। समाजिक एकता के भाव को बढ़ावा व मातृशक्ति के सम्मान में आज सेवा भारती छावनी महानगर ने विशाल कन्या पूजन का आयोजन किया।

Apr 10, 2025 - 16:18
 0
सेवा भारती ने चरण पखारकर किया 2600 कन्याओं का पूजन, दिया सामाजिक एकता का संदेश
सेवला स्थित नारायण रिसोर्ट में सेवा भारती छावनी महानगर के सदस्य कन्या पूजन के बाद भोजन करवाते हुए।

सेवला स्थित नारायण रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में 2100 से अधिक कन्याओं का पूजन कर भोज कराया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मेयर हेमलता दिवाकर व विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कन्या पूजन कर किया। कहा कि इस तरह के आयोजन समाजिक एकता का संदेश देते हैं। साथ ही महिलाओं के प्रति सम्मान करना भी सिखाते हैं। 

श्यामकिशोर सेवा भारती ब्रज प्रदेश, छावनी महानगर कार्यकारिणी के संरक्षक डॉ. राजवीर सिंह, दिनेश बंसल, डॉ. पीके मिश्रा, महामंत्री संजय सिंघल ने चरम पखारकर पोछे, हरित्रिका से चरण पूजन, चुनरी पहनाकर मस्तक पर तिलक किया। भोज कराया और उपहार दिए। कन्या पूजन से पूर्व प्रातः हवन किया गया। जिसमें समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने आहूति देकर विश्व कल्याण की कामना की। 

हर वर्ष की तरह उद्देश्य कम से कम 2100 कन्याओं के पूजन का था, परन्तु आज कन्याओं का पूजन किया गया। लगभग 15 दिन पहले से ही कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ कर दी जाती हैं। 

इस अवसर पर सेवा भारती ब्रज प्रदेश, छावनी महानगर कार्यकारिणी के संरक्षक डॉ. राजवीर सिंह, दिनेश बंसल, डॉ. पीके मिश्रा, महामंत्री संजय सिंघल, ऋषि गुप्ता, महेश त्यागी, दिनेश ग्रवाल, रीना चौहान, सुनीता बघेल, ऋम्मन सिंह, हेमसिंह परिहार, शिवनारायण, मीरा कुशवाह, प्रशान्त उपाध्याय, ममता तमोरी, पायल अग्रवाल, चंद्रकान्ता, रामबाबू यादव, मनोज सिंघल, विजय सिंह, सिन्दर सिंह कुशवाह, उमा फौजदार, डॉ. मंजू सिंघल आदि उपस्थित थे।