16 ट्रेनें अब आगरा फोर्ट से नहीं ईदगाह से संचालित होंगी

आगरा। पुनर्निर्माण के बाद हाल ही में पीएम द्वारा लोकार्पित ईदगाह रेलवे स्टेशन आगरा का महत्वपूर्ण स्टेशन बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। पूर्व में इस स्टेशन पर एकाध गाड़ियों का ठहराव होता था, पर आने वाले एक-दो माह में 16 गाड़ियों का ठहराव शुरू हो जाएगा। पूर्व में ये सभी ट्रेनें आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन रुका करतीं थीं।

Jun 9, 2025 - 23:28
 0
16 ट्रेनें अब आगरा फोर्ट से नहीं ईदगाह से संचालित होंगी


रेलवे प्रशासन अब 16 ट्रेनों का ठहराव आगरा फोर्ट से स्थानांतरित कर ईदगाह जंक्शन करने जा रहा है। रेलवे द्वारा इनका निर्धारण भी कर दिया गया है। आगामी 30 जुलाई से 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस ईदगाह स्टेशन पर 19.30 पर आएगी और 19.40 पर रवाना होगी।

इसी तरह 12308 जोधपुर- हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस 31 जुलाई से ईदगाह स्टेशन पर 8.25 पर आकर 8.35 पर रवाना होगी। 12315 कोलकाता-उदयपुर सिटी अनन्या एक्सप्रेस 31 जुलाई से 10.05 पर आकर 10.10 पर रवाना हुआ करेगी। 12316 उदयपुर सिटी -कोलकाता अनन्या एक्सप्रेस चार अगस्त से चलेगी 14.50 पर आएगी और 15.00 बजे रवाना हुआ करेगी।

22307 हावड़ा- बीकानेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 31 जुलाई से 19.30 पर आकर 19.40 बजे जाया करेगी। 22308 बीकानेर-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस 30 जुलाई से 8.25 पर आकर 8.35 पर रवाना हुआ करेगी। 15269 मुजफ्फरपुर - साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस 31 जुलाई से 16.45 पर आकर 16.50 बजे चला करेगी। 15260 साबरमती-मुजफ्फरपुर जन साधारण एक्सप्रेस दो अगस्त से 9.30 पर आकर 9.35 पर रवाना हुआ करेगी।

30 जुलाई से 12395 राजेन्द्र नगर-अजमेर जियारत एक्सप्रेस सुबह 7.35 पर ईदगाह स्टेशन पर आया करेगी और 7.40 बजे रवाना होगी। एक अगस्त से 12396 अजमेर-राजेन्द्र नगर जियारत एक्सप्रेस ईदगाह स्टेशन पर 8.35 पर आकर 8.45 पर रवाना हुआ करेगी। 12947 अहमदाबाद-पटना अजिमाबाद एक्सप्रेस 30 जुलाई से चलेगी 12.40 आया करेगी और 12.50 पर रवाना हुआ करेगी।

इसी तरह 12948 पटना-अहमदाबाद अजिमाबाद एक्सप्रेस 30 जुलाई से शुरू 12.40 पर आकर 12.45 पर रवाना होगी। 12937 गांधीधाम-हावड़ा गरबा सुपर फास्ट एक्सप्रेस दो अगस्त से 14.50 बजे आकर 15.00 बजे जाया करेगी। 12938 हावड़ा-गांधीधाम गरबा सुपर फास्ट एक्सप्रेस चार अगस्त से 18.10 पर आकर 18.20 बजे रवाना हुआ करेगी।
ईदगाह रेलवे स्टेशन से 22969 ओखा- वनारस सुपर फास्ट एक्सप्रेस 31 जुलाई से 14.50 पर आया करेगी और 15.00 पर रवाना हुआ करेगी। इसी तरह 22970 वनारस-ओखा सुपर फास्ट एक्सप्रेस दो अगस्त से 7.35 पर ईदगाह रेलवे स्टेशन पर आकर 7.40 पर रवाना हुआ करेगी। ईदगाह रेलवे स्टेशन से अभी और भी ट्रेनों के संचालन की तैयारी की जा रही है।