विकसित राष्ट्र हेतु युवाओं में कौशल का विकास करना होगा–विपिन वर्मा

आगरा। आगरा कालेज के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विज्ञान दिवस के अवसर पर डॉ. एसएमएल गुप्ता स्मृति पुरस्कार, एयर कमोडोर अशोक सरकार स्मृति पुरस्कार और तारा चंदन स्मृति पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों को प्रमाण पत्र व नगद पुरुस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान आयोजित व्याख्यान में विकसित भारत हेतु नवाचार के लिए जोर दिया।

Mar 3, 2025 - 20:42
 0
विकसित राष्ट्र हेतु युवाओं में कौशल का विकास करना होगा–विपिन वर्मा
आगरा कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विज्ञान दिवस पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित छात्र-छात्राओं के साथ विभाग के शिक्षकगण और अतिथि।

मेधावी विद्यार्थियों को दिए अवार्ड एवं नगद पुरुस्कार

डा. एसएमएल गुप्ता स्मृति व्याख्यान में मुख्य वक्ता एडीआरडीई के वरिष्ठ वैज्ञानिक विपिन वर्मा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए युवाओं में कौशल का विकास करना होगा और रिसोर्सफुल बनना होगा। हमें अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने मानक विकसित करने होंगे। 

उन्होंने भारत के रक्षा अनुसंधान विभाग द्वारा रक्षा के क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भर बनाने की प्रयासों की चर्चा की।

कनाडा निवासी व विभाग के पूर्व छात्र भगवान कुमार गुप्ता ने स्वस्थ रहने के लिए ओरल हाइजीन के महत्व पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने विभाग की प्रयोगशालाओं हेतु आवश्यक उपकरण भी दान किये।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो आरके श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया।रसायन विज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो. संचिता सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. वंदना द्विवेदी ने किया। प्रो. आशीष कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 प्रो अवधेश जौहरी एवं गौरव प्रकाश ने तीनों पुरुस्कारदाताओं का परिचय पढ़ा।कार्यक्रम के दौरान प्रो एससी गोयल, प्रो एससी अग्रवाल, संयोजक प्रो स्मिता चतुर्वेदी, प्रो. संजय राय, प्रो. विपिन सिंह, प्रो. कल्पना चतुर्वेदी, प्रो. विनीता गुप्ता, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. भूपेंद्र सिंह, प्रो. एमएस यादव, प्रो. अमित चौधरी, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. हृदेश कुमार, चेतन गौतम, डॉ. निधि जौहरी आदि मौजूद रहे।

इनको मिला पुरस्कार एवं नगद राशि

डा. एसएमएल गुप्ता मेमोरियल अवार्ड 

निशी एवं ऐश्वर्या राजे चौहान 

एयर कमोडोर अशोक सरकार मेमोरियल अवार्ड 

हम्वीर सिंह एवं अवंतिका भदौरिया  

तारा चंदन स्मृति पुरस्कार 

दीप्ति एवं रोहित मिश्रा 

विज्ञान दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी विभिन्न प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया‌। प्रतियोगिता के समन्वयक चेतन गौतम थे।