आगरा के पेसई गांव में गोवंश की संदिग्ध मौत से खलबली, गोली मारने की आशंका, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के पेसई गांव में शुक्रवार सुबह गोवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से खलबली मच गई । मृत गोवंश के शरीर पर ऐसे निशान पाए गए हैं, जिनके बारे में ग्रामीणों का दावा है कि वे गोली लगने जैसे दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने नाराजगी जताई।

Dec 5, 2025 - 21:41
 0
आगरा के पेसई गांव में गोवंश की संदिग्ध मौत से खलबली, गोली मारने की आशंका, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
इमेज फोटो

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के पेसई गांव में शुक्रवार  सुबह गोवंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से खलबली  मच गई । मृत गोवंश के शरीर पर ऐसे निशान पाए गए हैं, जिनके बारे में ग्रामीणों का दावा है कि वे गोली लगने जैसे दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने नाराजगी जताई।

गोवंश के मृत पाए जाने की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही और आपराधिक कृत्य बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किसी ने जानबूझकर गोवंश को निशाना बनाया है। उनकी मांग पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस और पशु चिकित्साधिकारी ने की जांच

सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पशु चिकित्साधिकारी को भी बुलाया गया, जिन्होंने प्राथमिक जांच के बाद पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। गोली लगने की आशंका सहित हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी पूछताछ व साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है। 

ग्रामीण बोले—पहली बार हुई ऐसी घटना

गांव के लोगों ने बताया कि पहली बार इस तरह की गंभीर घटना सामने आई है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषी चाहे जो भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा कोई ऐसी हरकत न कर सके।

पुलिस ने दिया आश्वासन

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही कार्रवाई तेज की जाएगी। यदि गोली मारने की पुष्टि होती है, तो मामला हत्या और पशु क्रूरता अधिनियम में दर्ज होगा। दोषियों की पहचान के लिए टीम लगाई जा चुकी है।