मर्जी से शादी करने वाली बेटी अब पिता की प्रॊपर्टी में हिस्सा चाहती है, दो माह से घर पर पत्थरबाजी कर रही है

आगरा। एक बेटी की हरकतों से आजिज पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। अपनी मर्जी से शादी करने वाली बेटी मथुरा में शिक्षिका है। अब उसे पिता की प्रॊपर्टी में से हिस्सा चाहिए और इसे पाने के लिए वह आएदिन पिता के घर पर आकर पत्थरबाजी कर रही है। यह सिलसिला करीब दो महीनों से चल रहा है। इस महिला की ये हरकत सीसीटीवी में भी कैद हो चुकी है। 

Dec 5, 2024 - 13:04
 0
मर्जी से शादी करने वाली बेटी अब पिता की प्रॊपर्टी में हिस्सा चाहती है, दो माह से घर पर पत्थरबाजी कर रही है

मामला थाना जगदीशपुरा गढ़ी भदौरिया का है। यहां रहने वाले देवी सिंह ने 4 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी सुरेखा पिछले कई महीनों से पत्थर फेंक रही है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी उसने पुलिस को दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी और वह मथुरा में शिक्षिका है।

पिता का आरोप है कि उनकी बेटी सुरेखा का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। शादी के बाद वह अपने पति के साथ भी नहीं रह रही है। स्कूल में भी उसके खिलाफ कई शिकायतें हो चुकी हैं। वह अचानक घर आती है और पत्थर फेंककर भाग जाती है।

थाना पुलिस ने बताया कि देवी सिंह के परिवार में विवाद चल रहा है। माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। बेटी सुरेखा संपत्ति में हिस्सा मांगती है। मगर वह कहां रहती है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। देवी सिंह जल संस्थान से रिटायर्ड हैं। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है।

SP_Singh AURGURU Editor