ये चार इंसानों पर नहीं, इंसानियत पर हमला है, अलीगढ़ की घटना पर बोले शब्बीर अब्बास

अलीगढ़। बीते शनिवार को अलीगढ़ में गोमांस के शक में चार व्यक्तियों की बर्बर पिटाई ने एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शब्बीर अब्बास ने कहा कि यह हमला केवल एक इंसान पर नहीं, पूरी इंसानियत और हिंदू धर्म की मूल भावना पर है।

May 25, 2025 - 12:29
 0
ये चार इंसानों पर नहीं, इंसानियत पर हमला है, अलीगढ़ की घटना पर बोले शब्बीर अब्बास

शब्बीर अब्बास ने बयान में कहा, हमारे हिंदू भाई हिंसा नहीं, सहिष्णुता और करुणा के प्रतीक हैं। कुछ लोग ‘हिंदुत्व’ के नाम पर जो नफ़रत फैला रहे हैं, वे सनातन धर्म की छवि को ही कलंकित कर रहे हैं।

उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि ऐसी घटनाओं में अक्सर पीड़ित निर्दोष निकलते हैं, लेकिन तब तक भीड़ की हिंसा उनका बहुत कुछ छीन चुकी होती है- इज़्ज़त, आज़ादी और मानसिक शांति।

शब्बीर अब्बास ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस मुद्दे को मजबूती से उठाने का स्वागत किया और कहा कि अब वक्त है कि देश को संविधान के अनुसार चलाया जाए, ना कि भीड़तंत्र के दबाव में। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा संविधान में बसती है। नफरत, हिंसा और उन्माद से नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और कानून के राज से देश आगे बढ़ेगा।

SP_Singh AURGURU Editor