आगरा में धूमधाम से मनी वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर महाराज की 110वीं जयंती

आगरा। विजय नगर स्थित विजय क्लब में शनिवार को वात्सल्य रत्नाकर समाधिस्थ आचार्य श्री विमल सागर महाराज जी का 110वीं जयंती महोत्सव का आयोजन बड़े ही भव्य और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ।

Sep 14, 2025 - 11:33
 0
आगरा में धूमधाम से मनी वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर महाराज की 110वीं जयंती
वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर महाराज की 110वीं जयंती पर आगरा में निकाली गई पालकी यात्रा की एक झलक।

आचार्य श्री 108 चैत्यसागर महाराज संसंघ के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पालकी शोभायात्रा से हुई, जो अतिशय क्षेत्र श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नसिया, मोतीलाल नेहरू रोड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई विजय क्लब पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान बैंड की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु नृत्य व भजन करते चल रहे थे। जगह-जगह मंगल आरती और स्वागत कर श्रद्धालुओं ने उत्सव को विशेष बना दिया।

विजय क्लब पहुंचने के बाद आचार्य श्री विमल सागर महाराज जी की प्रतिमा का चंदन, केसर, आम और दूध से पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने भव्य आरती संपन्न की।

महोत्सव के अंतर्गत दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और संगीतमय पूजन आयोजित किए गए। सौभाग्यशाली श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में देशभर से आए हुए विमल भक्तों के साथ आगरा दिगंबर जैन परिषद के पदाधिकारी और सकल जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहा। बाहर से आए विशेष अतिथियों का मंच पर सम्मान भी किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor