आगरा के पतसाल गांव में घर के अंदर महिला का शव मिला, ले पर गमछे के निशान से हत्या की आशंका
आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव पतसाल में घर के अंदर एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर खरोंच और चोट के निशान मिले हैं, जबकि गले पर गमछे के निशान के चलते गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट से साक्ष्य संकलित कराए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव पतसाल में घर के अंदर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 51 वर्षीय मुन्नी देवी के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
महिला के शरीर पर खरोंच और चोट के निशान बताए गए हैं। गले पर गमछे के निशान मिलने के बाद गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे फतेहपुर सीकरी थाने पर सूचना मिली थी कि पतसाल में 58 साल की एक महिला का शव घर में पड़ा हुआ है। सूचना पर वह स्वयं थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव का मुआयना किया। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और परिजनों की शिकायत के आधार पर घटना की छानबीन की जा रही है।