आगरा में अवध एक्सप्रेस से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, यमुना ब्रिज स्टेशन पर हादसा

आगरा। शहर में यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को दहला दिया। अवध एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।

Sep 20, 2025 - 09:54
 0
आगरा में अवध एक्सप्रेस से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, यमुना ब्रिज स्टेशन पर हादसा
आगरा में यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति की मौत होने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।

यह हादसा शनिवार सुबह करीब 7 बजकर 5 मिनट पर हुआ। गोरखपुर से मुंबई की ओर जा रही अवध एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन से कटकर मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया था।

जैसे ही ट्रेन चालक की नज़र व्यक्ति पर पड़ी, उन्होंने तुरंत ट्रेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत व्यक्ति की पहचान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

SP_Singh AURGURU Editor