आपके सितारेः शुक्रवार, 10 अप्रैल 2025 का राशिफल
10 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- सभी मामलों में लाभ और प्रभाव बनाए रखने में सफलता मिलेगी। वित्तीय परिणामों में सुधार होगा और वाणिज्यिक कार्य उचित दिशा में गति लेंगे। अवसरों को भुनाने की अद्भुत क्षमता रहेगी। प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में उचित स्थान मिलेगा। कार्य-व्यापार में तेजी बनी रहेगी और निसंकोच आगे बढ़ेंगे। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शारीरिक संकेतों के प्रति सजगता बढ़ाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न दिखाएं। संतुलित खानपान पर ध्यान देना सबसे जरूरी रहेगा। कार्यस्थल पर किसी भी दबाव में आकर कोई समझौता न करें। पारिवारिक मामलों में सहजता बनाए रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन :- उद्योग और व्यापार में अपेक्षित तेजी बनी रहेगी। सहकारिता के माध्यम से कार्यों में सफलता मिलेगी। पूरा फोकस साझा गतिविधियों पर रखना लाभकारी रहेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। टीम वर्क से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। व्यक्तिगत संबंधों में मिठास रहेगी और नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- तार्किक निर्णयों में सहजता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देना लाभकारी रहेगा। मेहनत से ही बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। पेशेवर गतिविधियों को बल मिलेगा। जिद और अहंकार का त्याग करना आवश्यक रहेगा। निर्णय क्षमता मजबूत होगी और आर्थिक प्रयास पहले की तरह चलते रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- करियर और कारोबार में जबरदस्त उछाल के संकेत हैं। विभिन्न कार्यों में तेजी दिखाई देगी और कला-कौशल पर विशेष जोर रहेगा। उचित दिशा में गति बेहतर बनी रहेगी। लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वजनों के साथ बिताया समय यादगार रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- परिवार में अपनों से कोई जरूरी बात कहने में हिचक महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहज रूप से सफलता मिलेगी। घरेलू विषयों पर ध्यान देना प्राथमिकता रहेगा। पेशेवर लोगों का समर्थन मिलता रहेगा। करियर और व्यापार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। शासकीय कार्यों में विनय और विवेक से काम लेना हितकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सुनहरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- कार्यों के प्रति गंभीरता बनी रहेगी। कारोबारी विस्तार और बड़प्पन की सोच नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। सामाजिक मामले पक्ष में बनेंगे और व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारी लक्ष्यों को साधने में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक :- धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में उत्साह बना रहेगा और अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे। जीवनस्तर में सुधार होगा और सामंजस्य बना रहेगा। करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- रचनात्मक प्रयासों को बल मिलेगा और कामकाजी लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। इच्छित सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। स्वजनों के साथ समय बिताना ऊर्जा देगा। नवीन प्रयासों में मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यक्तित्व में सरलता और सौम्यता बनाए रखें। निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन बजट पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरी | भाग्यशाली अंक- 11
मकर :- आर्थिक परिणाम मिलेजुले रह सकते हैं। कार्य करते समय सूझबूझ और सावधानी आवश्यक रहेगी। छोटी भूल लाभ को प्रभावित कर सकती है। न्यायिक मामलों के उभरने की आशंका है। लेन-देन में सतर्कता रखें। व्यवसायिक गलतियों से बचें और अपनों का सहयोग लें।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- सबके साथ मिलकर कार्य करने में विश्वास बढ़ेगा। सहयोग की भावना से करियर और कारोबार को नई गति मिलेगी। पेशेवर विषयों में पहल सफल होगी। प्रबंधन क्षमता में सुधार होगा और संबंध मजबूत होंगे। व्यावसायिक लेन-देन में प्रभावशाली परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 8
मीन :- पेशेवर अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कार्य ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी। करियर और कारोबार में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। भेंटवार्ता में पहल जारी रखें, लेकिन जल्दबाजी से बचें। साहस और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 3
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-11 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - पक्षः वैशाख, कृष्ण।
तिथि: नवमी अर्द्धरात्रि 12:37 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।
चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढा नक्षत्र अपराह्न 01:38 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।
योगः सिद्ध शाम 06:39 बजे तक, उपरांत साध्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:54 बजे से 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:59 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:40 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।