आपके सितारेः रविवार, 12 अप्रैल 2026 का राशिफल
12 अप्रैल, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि वालों आज दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। असंभव सा लगने वाले किसी कार्य में सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- वृष राशि वालों आज दिन अनुकूल रहेगा। बच्चे शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत के मामले में खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में नाम होगा और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। मन की इच्छा पूरी होगी, आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- मिथुन राशि वालों दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आने वाले समय में महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। लोग बातों से प्रभावित होंगे, जल्द ही नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- कर्क राशि वालों आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे। किसी निर्णय को लेने में कठिनाई हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। ऑफिस में काम बढ़ने से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। गलत राह दिखाने वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- सिंह राशि वालों आज दिन मिला-जुला रहेगा। घर में किसी करीबी रिश्तेदार के आगमन से माहौल में सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी भी वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। बातचीत में वाणी पर संयम रखें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। बच्चों की सफलता से गर्व महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कन्या राशि वालों आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। दोस्तों की मदद से काम की योजना सफल होगी। व्यक्तित्व निखारने के लिए दिन उत्तम है। कम मेहनत में अधिक फल प्राप्त होगा। ऑफिस में रुके कार्य पूरे कर लेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- तुला राशि वालों आज दिन सामान्य रहेगा। शांतचित्त होकर कार्य करने पर सफलता मिलेगी। काम आसानी से पूर्ण होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी पुरानी बात को लेकर उलझन हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि वालों आज दिन उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स को नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी, दिन यादगार बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- धनु राशि वालों आज दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। घर के कार्यों में बड़े-बुजुर्ग की सलाह कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। थोड़ी मेहनत से बड़ा धन लाभ संभव है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी कंपनी में अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- मकर राशि वालों आज दिन सामान्य रहेगा। व्यवहार को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर की व्यवस्था और रखरखाव के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी करीबी की मदद करने से आत्मिक संतोष मिलेगा। कुछ कार्यों में अधिक समय लगने से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कुम्भ राशि वालों आज दिन लाभदायक रहेगा। किसी भी कार्य में दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। वित्तीय मामलों में लिया गया निर्णय फायदेमंद रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सामंजस्य से समस्याओं का समाधान निकलेगा। योजनाओं से लोगों को सहमत करने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- मीन राशि वालों आज दिन शानदार रहेगा। दिन का अधिकांश समय घूमने-फिरने में व्यतीत होगा। परिवार के साथ मनोरंजन के लिए यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नई तकनीक सीखने का प्रयास करेंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-13 अप्रैल 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह – वैशाख।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: एकादशी अर्द्धरात्रि 01:08 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र शाम 04:03 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
योगः शुभ शाम 05:17 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:54 बजे से 12:45 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:57 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:41 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: पंचक, श्री वल्लभाचार्य जयंती, वरुथिनी एकादशी व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।