आपके सितारेः रविवार, 22 फरवरी 2026 का राशिफल
22 फरवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहने के कारण सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। अनाब-शनाब खर्च होंगे। फिर भी व्यापार, आर्थिक स्थिति इत्यादि साथ देगी, जिसके कारण समय आराम से निकल जाएगा। कुल मिलाकर मध्यम से थोड़ा उत्तम समय कहा जाएगा। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बहुत ज्यादा और बहुत कम के बीच स्थिति रहेगी, जिससे मन परेशान रहेगा। भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सामंजस्य नहीं बनेगा। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
उच्चाधिकारियों से पंगेबाजी नहीं करनी चाहिए। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भी प्रभावित रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन काम चलता रहेगा। नुकसान का समय नहीं है। पिता और उच्चाधिकारियों से तू-तू, मैं-मैं या तनावपूर्ण संबंध बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
पर्सनल लाइफ अच्छी दिख रही है। प्रेम और संतान—प्रेम विवाह की ओर बढ़ता दिख रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी लगभग ठीक है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
समय अनुकूल नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। सभी कार्यों में चौकन्ना रहना आवश्यक है। नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा। स्नेहीजनों और मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
स्थिति मध्यम कही जाएगी। समय पूरी तरह अनुकूल नहीं है, लेकिन शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, ताकि कोई अजीब स्थिति न बने और उंगली न उठे। संतुलन के साथ आगे बढ़ना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार की स्थिति ठीक है। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। शत्रु सामने आने का साहस नहीं करेंगे। विवेक से कार्य होंगे। यात्रा का योग बनेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ने का योग है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-संबंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मानसिक आघात का समय है। विद्यार्थियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। नई शुरुआत न करें। लेखक और कवियों के लिए समय थोड़ा निराशाजनक कहा जाएगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दिख रहा है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
नाक, कान और गले से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में नकारात्मक ऊर्जा का हस्तक्षेप रहेगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी के योग हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। धन की आवक बढ़ेगी। कुटुंब में वृद्धि होगी। अधिकांश स्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
धन हानि के संकेत हैं। निवेश फिलहाल न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। द्वितीय भाव में सूर्य, बुध और राहु की स्थिति धन, वैभव, कुटुंब और वाणी को प्रभावित कर रही है। इससे संबंधित परेशानियां रहेंगी। कंधे से लेकर सिर तक दर्द और मुख रोग की संभावना है। वाणी और क्रोध पर संयम आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
खर्च की अधिकता बनी रहेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। बेचैनी, घबराहट और डिप्रेशन जैसी स्थितियां रहेंगी। फिर भी विषम परिस्थितियों में निर्णय सही लिए जाएंगे। निवेश फिलहाल न करें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है, क्योंकि द्वितीय भाव का विष योग वाणी और धन से नुकसान के संकेत देता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में समस्या हो सकती है। सरकारी तंत्र से लाभ के अवसर कम हैं। पिता से दूरी बनी रह सकती है। घबराहट, बेचैनी, मानसिक, शारीरिक और व्यापारिक परेशानियां बनी रहेंगी। सरकार से लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-23 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947
माह/पक्ष: माघ – फाल्गुन, पक्ष: शुक्ल।
तिथि: षष्ठी प्रातः 09:09 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 10:12 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र शाम 04:33 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।
योगः ब्रह्म प्रातः 10:19 बजे तक, उपरांत इंद्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:10 बजे से 12:55 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:48 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:16 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: मासिक कार्तिगाई।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।