आपके सितारेः शुक्रवार, 06 जून 2025 का राशिफल

06 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 5, 2025 - 23:11
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 06 जून 2025 का राशिफल

मेष:
हाल ही में किसी क्लाइंट को दी गई उधारी की वापसी में टालमटोल संभव। टेक्सटाइल, निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक या ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में खर्च अधिक, आय कम। नौकरी में काम का बोझ बढ़ेगा, टीम से सहयोग न मिलने पर तनाव की स्थिति। कोई बड़ा आर्थिक निर्णय टालना हितकर।

भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक: 7

वृषभ:
रियल एस्टेट, बीमा, शेयर, मेडिकल क्षेत्र से जुड़ाव पर नया सौदा मिलने के संकेत। अटकी हुई पेमेंट या कमीशन प्राप्ति संभव। साझेदारी वाला व्यापार थोड़ा तनावपूर्ण, लेन-देन को लिखित में करना श्रेयस्कर। ऑफिस में कुशलता पर वरिष्ठों की नज़र, जिससे प्रमोशन या बोनस की संभावना बनती है।

भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन:
व्यापार में नए समझौते से आय के स्रोत बढ़ने के योग। विदेशी संपर्क या एक्सपोर्ट-इंपोर्ट क्षेत्र में बड़ा लाभ मिल सकता है। स्टार्टअप की प्लानिंग पर ध्यान देना लाभकारी। वरिष्ठ अधिकारी कार्य से संतुष्ट रहेंगे, सहकर्मियों से टकराव से बचाव करना उपयुक्त। आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक दिन।

भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 3

कर्क:
व्यापारिक योजनाओं की सफलता के संकेत, विशेषकर कंस्ट्रक्शन, हार्डवेयर या तकनीकी उपकरणों से जुड़ाव हो। पुराना ग्राहक दोबारा संपर्क कर सकता है, जिससे मोटी डील संभव। फ्रीलांसर व कंसल्टेंट्स को उच्च-स्तरीय क्लाइंट मिल सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण या नया प्रॉजेक्ट मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2

सिंह:
नई योजनाओं हेतु पूंजी जुटाने में सफलता मिल सकती है। इन्वेस्टर या बैंक से फाइनेंस अप्रूवल संभव। जॉब में ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी का योग। क्रिएटिव या आर्ट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए नई डील का अवसर। साझेदारी में लाभ होगा, स्पष्ट संवाद आवश्यक। लाभदायक दिन, अहंकार में आकर गलत निवेश से बचाव जरूरी।

भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 9

कन्या:
नौकरीपेशा वर्ग के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बात चल सकती है। प्राइवेट सेक्टर, बैंकिंग या शिक्षा क्षेत्र में विशेष लाभ के योग। व्यापारी वर्ग को सरकारी टेंडर या निविदा में सफलता मिल सकती है। निवेश के इच्छुक हों तो रियल एस्टेट या कमर्शियल संपत्ति पर विचार लाभकारी।

भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 8

तुला:
वाणी और संपर्क कौशल आर्थिक उन्नति की ओर ले जाएंगे। ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग या मीडिया से जुड़ाव पर आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी, बॉस कार्य से संतुष्ट रहेंगे। पुराने ऋण चुकाने में सफलता मिल सकती है। निवेश के लिए अनुकूल दिन।

भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक:
प्रयासों से आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। रुके हुए पेमेंट आ सकते हैं, नकदी प्रवाह सुधरेगा। पुराने क्लाइंट से संपर्क के योग। सरकारी या न्यायिक मामलों में आर्थिक लाभ के संकेत। जॉब में कार्यभार अधिक, पर मूल्यांकन लाभकारी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना आवश्यक।

भाग्यशाली रंग: बैगनी | भाग्यशाली अंक: 6

धनु:
अचानक कोई बड़ा खर्च संभव, विशेषकर संपत्ति या वाहन से जुड़ा। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पूर्ण करने हेतु अधिक मेहनत अपेक्षित। कोर्ट-कचहरी या सरकारी अड़चनों के बीच कानूनी फाइल स्वीकृत हो सकती है, जो आर्थिक राहत देगी। साझेदारी में पारदर्शिता आवश्यक। निवेश से परहेज रखें, कार्य पर फोकस बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 9

मकर:
बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के योग, विशेषकर टेक्नोलॉजी, स्टील, ऑटोमोबाइल या निर्माण से जुड़ाव पर। फंडिंग या क्रेडिट अप्रूवल से प्रॉजेक्ट में गति। नौकरीपेशा वर्ग को बोनस या इन्सेंटिव मिल सकता है। नए अवसर हेतु पुराने निवेश भुनाना पड़ सकता है। व्यापार विस्तार की योजना बन सकती है।

भाग्यशाली रंग: मटमेला | भाग्यशाली अंक: 8

कुंभ:
पुराने खर्च का बोझ मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। नया निवेश करने से पहले संपत्ति के दस्तावेजों की जांच आवश्यक। कामकाजी महिलाओं को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन फल भविष्य में मिलेगा। ऑनलाइन व्यापार में ग्राहक प्रतिक्रिया या डिलीवरी से जुड़ी समस्या आ सकती है। संवेदनशीलता आवश्यक।

भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1

मीन:
शेयर बाजार, ट्रेडिंग, विदेशी डीलिंग्स में संलग्न लोगों को लाभ के संकेत। पुराने क्लाइंट्स से पुनः संपर्क होकर लाभ के अवसर बनेंगे। निवेश पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या सैलरी वृद्धि की चर्चा संभव। कार्य से संबंधित यात्रा लाभप्रद।

भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | संपर्क: 9893118788

-07 जून 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: द्वादशी कल प्रात: 07:17 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र प्रात: 09:40 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।

योगः वरियान प्रात: 11:18 बजे तक, तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: द्विपुष्कर योग,सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:10 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: निर्जला एकादशी व्रत, पारण, निर्जला एकादशी व्रत, वैष्णव, राम लक्ष्मण द्वादशी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor