आपके सितारेः 01 अप्रैल 2025 का राशिफल

01 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Mar 31, 2025 - 23:14
 0
आपके सितारेः 01 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष:- आप अपने कुछ लंबित कार्यों को लेकर सुबह से ही व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ अनावश्यक चिंताओं में पड़कर आप अपने काम से ध्यान भटका सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक-9

वृषभ:- रुका हुआ पैसा मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। लव लाइफ वाले लोग अपने लव पार्टनर के लिए कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी नए काम में आपकी रुचि जागृत होगी और आप अपनी छुपी हुई प्रतिभा को भी सामने लाएंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

मिथुन:- यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद कानून में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप परिवार के किसी सदस्य की मदद भी आसानी से कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी साथ ऑफर मिल सकता है। सायंकाल धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

भाग्यशाली रंग- गहरा हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण चिंता रहेगी और आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी समारोह में शामिल हों तो बहुत सोच-समझकर बोलें, अन्यथा लोग आपके बारे में बुरा सोच सकते हैं। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-4

सिंह:- नौकरीपेशा जातकों के करियर में अच्छी उन्नति होगी और प्रमोशन की सूचना भी मिलेगी। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार कर रहे हैं, उन्हें आज कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। छात्रों की एकाग्रता में अच्छी वृद्धि होगी, जिससे शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज भाई-बहन से मदद मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-3

कन्या:- आपके कुछ अनावश्यक खर्चे आपके लिए परेशानी ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रुओं की चालों को समझना होगा और अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें परास्त करना होगा। अगर आप आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो यह पहले से बेहतर होगी। संतान से किया कोई वादा पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला:- आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें अच्छी तरक्की प्राप्त होगी और धन प्राप्ति के अन्य मार्ग भी बनेंगे। आप अपने विचारों से वरिष्ठों को प्रसन्न करेंगे और बच्चे आपको कोई शुभ समाचार भी दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

वृश्चिक:- आप अपने अटके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ बैठकर आप अपने मन की कोई इच्छा व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप काम में ढिलाई बरतेंगे तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-8

धनु:- आपके कुछ खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी अच्छी होने से आप आज तनाव मुक्त रहेंगे। घर में वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आएंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और सभी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक-9

मकर:- आप निश्चित रूप से अपना और दूसरों का भी भला करेंगे। आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बैठकर समय बिताने से बेहतर है कि आप अपने काम पर ध्यान दें। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण घरेलू जीवन में झगड़ा हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-7

कुम्भ:- किसी दोस्त से आपको कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और धन का कुछ हिस्सा धर्मार्थ कार्यों में भी लगाएंगे। नौकरीपेशा जातक आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक-11

मीन:- व्यापारियों को आज किसी ग्राहक या व्यापारिक पार्टी की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में अपने काम से काम रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-02 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: पंचमी रात्रि 11:49 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- दिनरात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र प्रात: 08:49 बजे तक, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

योगः आयुष्यमान रात्रि 02:50 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:08 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:36 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: लक्ष्मी जयंती।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor