आपके सितारेः 02 अप्रैल 2025 का राशिफल

02 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 अप्रैल, 2025 का पंचांग भी।

Apr 1, 2025 - 22:54
 0
आपके सितारेः 02 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष:- बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और इन्हें अपनी योजनाओं का फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को यदि अधिकारी कोई काम सौंपते हैं तो उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले लें, अन्यथा उनसे कोई गलती हो सकती है। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो आज आपको कहीं से अचानक कमाई मिलने की खुशी होगी और चिंता से कुछ राहत महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।

भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक-5

मिथुन:- आप आज किसी मित्र या अनुभवी की सलाह से धन का निवेश कर सकते हैं। आपको आज कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम आज पूरा होगा। ससुराल पक्ष से आपका किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है तो आज गिले शिकवे दूर होंगे और रिश्ते बेहतर होंगे।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

कर्क:- अगर आप लंबे समय से किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपकी परेशानी का समाधान हो सकता है। कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर दिक्कत आ रही है तो अधिकारियों से बात कर सकते हैं। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि कड़ी मेहनत के बाद ही आपको आज सफलता मिल सकती है। घर के कुछ कार्यों में आप अपनी पूरी जिम्मेदारी दिखाएंगे।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- आपको लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जमीन या मकान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो आज आपको इस मामले में सतर्कता से काम लेना होगा, नहीं तो बात अटक सकती है। आज कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। साझेदारी के काम में सतर्कता बरतें, नहीं तो धोखा मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे किसी झगड़े को बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर आपके रिश्ते में कोई तनाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति सुधर सकती है। आज आप किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में आज वरिष्ठजनों से प्रोत्साहन मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपको चिंता होगी। आज आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और किसी मित्र की मदद से आप सफलता पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यस्थल पर आपको आज अपने काम के प्रति गंभीर रहना होगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7

वृश्चिक:- आज अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें और अपने काम पर फोकस बनाए रखें, इससे आपको सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- आपकी कोई पुरानी यादें फिर से ताजा होंगी और आप किसी पुरानी घटना को याद करके मुस्कुराएंगे। आपको अपने ससुराल पक्ष से आज खूब लाभ मिलेगा। जो छात्र शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह का पालन करके आज लाभ अर्जित कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर:- कार्यक्षेत्र में आज काम की अधिकता के कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। बच्चों की शिक्षा और सफलता से मन प्रसन्न होगा।

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक-10

कुम्भ:- बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोग अगर लोन लेकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने और घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आज आय प्राप्त होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी आज रुचि होगी।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18

मीन:- आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और काम को लेकर आपके इरादे बहुत मजबूत रहेंगे। अपनी लगनशीलता और मेहनत से आप सफल भी जरूर होंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज पद प्रतिष्ठा में वृद्धि का लाभ मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-03 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः1947

माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: षष्ठी रात्रि 09:41 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- शाम 06:22 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र प्रात: 07:02 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा कल प्रात: 05:51 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा रहेगा।

योगः सौभाग्य अर्द्धरात्रि 12:01 बजे तक, तत्पश्चात शोभन योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:57 मिनट से 12:47 मिनट तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:07 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:37 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: स्कन्द षष्ठी, यमुना छठ, रोहिणी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor