आपके सितारे: 10 अप्रैल 2025 का राशिफल
07 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 April, 2025 का पंचांग भी।
मेष:- नौकरीपेशा और व्यवसायी किसी नये संगठन या साझेदारी के काम में किस्मत आजमा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक तौर पर आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आपके लिए सुख और आनंद बना रहेगा। आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-7
वृषभ:- प्रेम संबंध में आज उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने पार्टनर से स्नेह मिलेगा, लेकिन आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कोई नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। कारोबार में अगर विस्तार करना चाहते हो तो लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी।किसी रुके हुए कार्य को पूरा होने पर मनप्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4
मिथुन:- आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। आपको अपनी सकारात्मक सोच का भी फायदा मिलेगा। जो लोग अपना कारोबार व्यापार कर रहे हैं, उनको आज कारोबार में विस्तार का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामलों में सुख और आनंद बना रहेगा। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर उलझन में रह सकता है। मित्रों और परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना होगा इनसे सहयोग मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा यहां आपको परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2
सिंह:- कार्यक्षेत्र में उन्नति का संयोग बनेगा। भौतिक सुख सुविधाओं का भी आज आप आनंद ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। पिता से लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा की प्लान बन सकता है। आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9
कन्या:- आपका भाग्य आज पूरा साथ देगा। आपकी किसी कठिन समस्या और परेशानी का समाधान होगा। पूर्व परिचितों और जान पहचान का भी आपको आज फायदा मिलेगा। कारोबार आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन सलाह है कि आप आज किसी से भी वाद विवाद में न उलझें। बातचीत में सोच समझकर शब्दों का प्रयोग करें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8
तुला:- आज आपको निवेश द्वारा आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपनी समझदारी और धैर्य से आज कठिन स्थिति से निकलने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव होगा, लेकिन स्थिति को जीवनसाथी के साथ मिलकर संभाल लेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1
वृश्चिक:- किस्मत का आपको आज पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक मामलों में आपको आज किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए मित्रों के साथ बात व्यवहार संयमित रखें। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6
धनु:- आपको आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपके कुछ गैर जरूरी खर्च होने से आपका मूड खराब हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आपको आज धन खर्च करना होगा। वैसे आज आपकी दोस्ती और परिचय का दायरा बढेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का, पीला भाग्यशाली अंक-9
मकर:- आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। वैसे आपको आज गुप्त शत्रुओं से सतर्क और सावधान रहना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8
कुम्भ:- आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर उलझन और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सामाजिक तौर पर सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी आज बन सकते हैं। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।सेहत के मामले में आपको ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1
मीन:- धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा आपका आत्मविश्वास और प्रभाव भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी सरकारी क्षेत्र में फंसा काम आपका पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित आगरा।
मोबाइल: 9893118788
-11 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: चैत्र मास -शुक्ल पक्ष।
तिथि: चतुर्दशी रात्रि उत्तर 03:21 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 03:10 बजे तक, तत्पश्चात हस्त रहेगा।
योगः ध्रुव शाम 07:46 मिनट तक तत्पश्चात व्याघात योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से 12:45 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:59 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:40 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: पंगुनी उथरम।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः आज रात्रि 03:21 से शाम 04:35 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।