आपके सितारेः 08 अप्रैल 2025 का राशिफल
08 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 April, 2025 का पंचांग भी।
मेष:- कार्यस्थल पर तरक्की के कई मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। रिलेशनशिप में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पत्नी के साथ वाद विवाद से बचें। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ में लगे रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8
वृषभ:- आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। कानूनी विवादों से बचें। यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्यों से मन को शांति मिलेगी। एक साथ कई कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बन सकती है। ज्यादा परिश्रम से थकान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक-5
मिथुन:- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए विवाद से बचें। आपको रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अदालत संबंधी कार्यों में विवेक से कार्य लें जल्दबाजी न करें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1
कर्क:- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप घर मरम्मत कराने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर फोकस करें। समय बर्बाद करने से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिजिकली फिट रहने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करें। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। परिवार के साथ बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2
सिंह:- आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के नए मौकों की तलाश करें। जीवन में नए बदलावों के संकेत हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। रिश्तों में खटास आ सकती है। किसी मित्र के साथ में नये कार्य की आधारशिला रख सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5
कन्या:- रियल एस्टेट में निवेश करना लाभकारी साबित होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। बिजनेसमैन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को शांत दिमाग से सुलझाएं। मन अशांत होने से तनाव जैसी स्थिति रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3
तुला:- निवेश से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कुछ जातक अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंताएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना उचित रहेगा। माता-पिता की स्वास्थ्य को लेकर की चिंतित रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7
वृश्चिक:- अपने करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश याात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने की आवश्यकता होगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन मधुर बनाइए। पत्नी के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6
धनु:- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन में नए सरप्राइज मिलेंगे। बच्चों की बढ़ती डिमांड से काफी चैलेंजिंग दिन रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारीयों से प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे मन बहुत संतुष्ट रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक-7
मकर:- आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह मांगे। शांत रहें और चुनौतियों को डिप्लोमेटिक तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। परिजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बच्चों की उपलब्धियों से पैरेंट्स गर्व महसूस करेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किये गए प्रयास सार्थक होंगे।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक-10
कुम्भ:- नई प्रॉपर्टी खरीदने या विरासत में संपत्ति मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापार में तरक्की करेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। व्यर्थ की उलझन से मन में उथल पुथल रहेगी।व्यस्तता अधिक रहने से थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक-18
मीन:- परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक मोड़ आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। व्यापारियों ने अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए जो भी मेहनत की है वह व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्हें उनका लाभ अवश्य मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-09 अप्रैल 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वादशी रात्रि 10:55 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र प्रात: 09:57 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी रहेगा।
योगः गण्ड शाम 06:26 बजे तक, तत्पश्चात वृद्धि योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः आज नहीं है।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 6:01 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:39 बजे।
राहुकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कामदा एकादशी व्रत पारण, वामन द्वादशी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: आज प्रात: 09:57 बजे तक रहेंगे।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।