आपके सितारेः 12 अप्रैल 2025 का राशिफल

12 अप्रैल 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 April, 2025 का पंचांग भी।

Apr 11, 2025 - 23:49
 0
आपके सितारेः 12 अप्रैल 2025 का राशिफल

मेष:- आज का दिन करियर और कामकाज में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और सफलता हासिल करेंगे। मेहनत और कार्यकुशलता से आपको आज काम से लाभ मिलेगा। कमाई में आपकी वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा और आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1

वृषभ:- आपको अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बैठाकर चलना फायदेमंद रहेगा। परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप किसी बाहरी क्षेत्र से लाभ पा सकेंगे। काम के सिलसिले में कहीं यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत में सुधार रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

मिथुन:- आज का दिन काम और कमाई के मामले में लाभदायक रहेगा। आप किसी बात को लेकर काफी सोच-विचार में रहेंगे। नौकरी में आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। कमाई में भी आज आपके वृद्धि होगी और घर में भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

कर्क:- किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा और आपका मन प्रसन्न होगा। आपका कारोबार व्यवसाय आज अच्छा चलेगा। आपकी आमदनी भी आज अच्छी रहेगी और इसके साथ ही आप सुख-साधनों का भी आनंद ले पाएंगे। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। लव लाइफ में खुशी पाएंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

सिंह:- आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में कोई परेशानी चल रही है तो आप उसे दूर कर पाने में सफलता पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम करने और सीखने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। संतान से संबंधित किसी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। दांपत्य जीवन आपका अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। काम के सिलसिले में आप खूब मेहनत करेंगे और आपको इसका अच्छा प्रतिफल मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला:- मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन आपको आज अपनी भावनाओं को दबाने से बचना चाहिए। कोई बात मन में हैं तो इस पर चर्चा करना फायदेमंद होगा। खर्चे कम होंगे और आमदनी ठीक रहेगी। आप पॉपर्टी में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद और कहासुनी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक-6

वृश्चिक:- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप घूमने का प्लान कर सकते हैं। आपको आज मनपसंद भोजन भी मिल सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9

धनु:- नौकरी में आज काम का अधिक दबाव रहेगा। आपको काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा और आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। लव लाइफ मे आज प्रेमी से कुछ भी सोच समझकर बोलें नहीं तो आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर भाग्यशाली अंक-3

मकर:- आज कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी भी बढेगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और शत्रु आपके प्रभाव से शांत रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ:- परिवार के लोग आपकी तारीफ करेंगे और आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन कुछ परेशान होगा लेकिन आमदनी भी बढेगी इसलिए तनाव न लें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों से संबंधित किसी चिंता परेशानी का हल निकल सकता है।

भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक-7

मीन:- कमाई और खर्च में तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में आज अपने प्रिय के साथ अच्छे पल बिताने को मिलेंगे, जिससे आप खुश होंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको परेशानी हो सकती है। खानपान के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से वाद विवाद से बचना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-13 अप्रैल 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082।

शक संवतः 1947।

माह/पक्ष: चैत्र मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: प्रतिपदा कल प्रात: 08:25 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- प्रात: 07:39 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र रात्रि 09:11 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति रहेगा।

योगः हर्षण रात्रि 09:40 बजे तक, तत्पश्चात वज्र योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 मिनट से 12:45 मिनट तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं।

सूर्योदयः प्रातः 05:57

सूर्यास्तः सायं 6:41 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: वैशाख मास प्रारम्भ, मेष संक्रांति कल तड़के 03:30 बजे पर।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor