आपके सितारेः 10 मार्च 2025 का राशिफल

10 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 9, 2025 - 23:44
 0
आपके सितारेः 10 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- आपको मौसी और मामा की ओर से लाभ मिलने वाला है, अगर आपके जीवनसाथी को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है,खरीदारी पर धन भी खर्च करेंगे,सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल भाग्यशाली अंक- 8

 

वृषभ :- जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा,आप आज घर की साज सज्जा और व्यवस्था में जीवनसाथी से सहयोग बनाए रखेंगे, आपको अपने कार्यों में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा,सेहत के मामले में आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

 

मिथुन :- यात्रा का संयोग बन सकता हैआज आर्थिक लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा, कोई भौतिक सुख साधन भी आपको मिलने का योग बना हुआ हैवैसे आज आपको संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर चिंता हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

 

कर्क:- विदेश में रहने वाले पारिवारिक सदस्यों की ओर से आपको आज कोई सुखद समाचार मिलेगा,आज आपका सामाजिक दायरा और संपर्क बढ़ेगा जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगीभावुकता में कोई भी निर्णय ना लें।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

 

सिंह :- राजनीतिक और सामाजिक संपर्क का आज लाभ मिलेगा, अपने बड़े भाई से भी सहयोग पा सकेंगे। कुछ घरेलू काम जो आपके काफी समय से अटके हुए थे, आज पूरे हो सकते हैंखानपान को संयमित रखें नहीं तो बीमार हो सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

 

कन्या :- कामकाज के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी लाभ और सुख मिलेगा, आज अपनी मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढेगापिता से सुझाव और मार्गदर्शन मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

 

तुला:- प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी,कामकाज के सिलसिले में व्यस्तता बनी रहेगीसेहत के मामले में आज अपना ध्यान रखना होगा,सर्दी खांसी बुखार आदि से प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7

 

वृश्चिक :-  आपका काम जो काफी समय से फंसा हुआ है वह पूरा हो सकता हैकिसी काम की वजह से आज यात्रा का भी संयोग बनेगादोस्तों और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगाकारोबार में लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

 

धनु :- पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा,किसी दोस्त या निकट संबंधी की मदद के लिए आगे आना होगाकोई काम जो आपका काफी समय से फंसा हुआ है आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

 

मकर :- लोग आपका इस्तेमाल अपना मतलब साधने के लिए कर सकते हैं, परिवार में किसी शुभ और मांगलिक आयोजन पर चर्चा हो सकती है आज आपको अपने कारोबार में परिश्रम अधिक करना होगाससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा।

 

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

 

कुम्भ :- ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग पा सकेंगेआपको आज भाइयों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इनकी मदद से आपका कोई काम आज बन सकता है किसी के पास आपका पैसा फंसा है तो आप उसे वापस पा सकेंगे।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

 

मीन :- जीवनसाथी के प्रति प्रेम गहरा होगा, पारिवारिक कार्यों की वजह से आपको आज व्यस्त रहना होगा, घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर आपको आज धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा,आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित

9893118788

11 मार्च 2025 का पंचांग

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त.

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: द्वादशी प्रात: 08:13 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: आश्लेषा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:15 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा। 

योगः अतिगंड योग अपराह्न 01:18 बजे तक, तत्पश्चात सुकर्मा योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:06 बजे से 12:53 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।

शुभ मुहूर्त:  सर्वार्थसिद्धि योग,रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:32 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:25 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहार: आमलकी एकादशी व्रत पारण, प्रदोष व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं।

भद्राः नहीं है।

पंचकः नहीं है।

मूल: गण्डमूल।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor