आपके सितारेः 24 मार्च 2025 का राशिफल
24 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 मार्च 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आप कारोबार में प्रगति की राह पकड़ेंगे। नया सौदा कर सकते हैं। इसकी वजह से आप मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी। मन चंचल है, लेकिन उसे पढ़ाई में लगाकर रहें, वरना आपको सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 9
वृषभ:- नई व्यापारिक योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। इस वजह से आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और रणनीति के दम पर अच्छी शुरुआत करेंगे। काम के बोझ की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आज घर से दूर रह रहे परिवार के सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1
मिथुन:- आपकी घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर की जरूरतों पर आपका खर्च हो सकता है। कारोबार के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको संपत्ति का लाभ हो सकता है। आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार में भाइयों के साथ मनमुटाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गहरा हरा, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- समाजसेवा से जुड़े लोगों को आज लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। हालांकि संतान की तरफ से आज आपको सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-4
सिंह:- आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। इससे आपकी आय दोगुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आप प्रसन्न होंगे। खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे। कारोबार में आज आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप तरक्की की राह में तेजी से बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-3
कन्या:- आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आपके जिम्मे कोई नया काम आ सकता है। आप पूरे उत्साह के साथ खुद को मिली जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। इस बीच शाम के समय परिवार के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6
तुला:- आज आपको नए मौके मिलेंगे। इनकी मदद से आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाएंगे। कारोबार में आज अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होने के आसार हैं। आज परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
वृश्चिक:- फास्ट फूड और तला-भुना खाने से बचें। इससे आपको पेट संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। तबीयत खराब होने की वजह से आपको कार्यक्षेत्र की योजनाएं टालनी पड़ सकती है। इस वजह से किसी अहम सौदे का इंतजार बढ़ सकता है। वहीं परिवार में आज माहौल सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-8
धनु:- आज आपको जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आप दोनों बाहर घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। आप अतिरिक्त आय पर परिवार की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक-9
मकर:- भावनाओं के आवेग में आकर कुछ करने या बोलने से पहले दो बार सोच लेना बेहतर होगा। आज किसी को उधार देने से बचें, वरना आपका धन लंबे समय के लिए फंस सकता है। आज रिश्तेदारों से संबंधों में सावधानी बरतें। किसी की बात बुरी लग सकती है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-7
कुम्भ:- कारोबार में आपको लाभ हो सकता है, लेकिन शत्रुओं से बचकर रहें। आप सूझबूझ से काम करें, इससे आप अपने विरोधियों को मात दे पाएंगे। बुजुर्गों की सलाह के बाद ही परिवार से जुड़े बड़े निर्णय लें, वे आपको दूसरा नजरिया दे सकते हैं। बच्चों की उच्च शिक्षा को लेकर असमंजस में रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक-11
मीन:- आज वाहन सुख मिल सकता है। वाहन से जुड़ी इच्छा पूरी होने से आप काफी खुश होंगे। हालांकि माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नया कार्य शुरू करें। व्यापार से जुड़े सौदों के लिए करीबी मित्रों से राय-मशविरा कर सकते हैं। सेहत को लेकर सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-25 मार्च 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: एकादशी कल तड़के 03:45 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र कल तड़के 03:49 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः शिव योग शाम 02:53 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:00 बजे से 12:49 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: द्विपुष्करयोग।
सूर्योदयः प्रातः 6:17 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:32 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: पापमोचिनी एकादशी व्रत स्मार्त।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नही है।
पंचकः नहीं है।
मूल: कोई नही है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।