आपके सितारेः शनिवार, 24 जनवरी 2026 का राशिफल

24 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 23, 2026 - 23:37
 0
आपके सितारेः शनिवार, 24 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
दिन करियर और कामकाज के लिहाज से लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, नौकरी में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे जो भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें, अन्यथा किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
वैवाहिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। घर में धर्म-कर्म का माहौल बनेगा। बच्चों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। कामकाज के मामलों में भी दिन पक्ष में रहेगा। करियर में प्रगति का अवसर मिलेगा। किसी सहकर्मी की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो पाएगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :-
काम के दबाव के बीच परिवार को भी समय दिया जा सकेगा। दोहरी जिम्मेदारी बनी रहेगी। दिन के आरंभ से ही काम निपटाने पर ध्यान देना होगा। दिन के दूसरे भाग में अचानक आए कार्य मानसिक तनाव दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :-
नया काम शुरू करने का योग है। वाहन और सुख-साधनों की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। किसी सगे संबंधी या मित्र से भेंट होगी। सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी, किंतु पूर्व की समस्या से ग्रस्त लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। हाथ-पैरों में दर्द रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। दिन के दूसरे भाग में नया कार्यभार आने से परेशानी महसूस हो सकती है। योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। वाहन पर व्यय का योग है। किसी सगे संबंधी की सहायता करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :-
दूरगामी सोच का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना आवश्यक है। मानसिक विचलन के कारण छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ संभव है। प्रबंधन क्षमता से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
धन के मामलों में किसी पर अधिक विश्वास करने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मियों से विवाद में उलझने से बचना हितकर रहेगा। अपने काम से काम रखना लाभदायक होगा। शाम का समय मनोरंजक रहेगा। खानपान में संयम आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :-
नया कार्य आरंभ करने का योग है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। वाहन खरीदने के प्रयास सफल हो सकते हैं। घर में सुख-साधनों का आगमन होगा। परिवार में उत्साह और आनंद बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

धनु :-
कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है। बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में माता एवं मातृ पक्ष से सहयोग और लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पुण्य कार्य के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :-
मित्र से सहयोग मांगने पर सहजता से प्राप्त होगा। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की मदद से किसी समस्या का समाधान संभव है। घर में किसी मित्र या सगे संबंधी का आगमन होगा, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी। संतुलित खानपान और पर्याप्त विश्राम आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ :-
अधिकारी वर्ग के सहयोग से करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। राजनीतिक संपर्क और कूटनीति से लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ संभव है। कोई अटका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में संयम आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :-
कार्यक्षेत्र में सतर्कता आवश्यक है, क्योंकि कुछ विरोधी पीठ पीछे शिकायत कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी और गूढ़ विद्याओं को सीखने का प्रयास रहेगा। चिकित्सा एवं रसायन क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी और गृह निर्माण से जुड़े कारोबार में भाग्य का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-25 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: माघ मास – शुक्ल पक्ष।

तिथि: सप्तमी रात्रि 11:10 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।

चंद्र राशि: अपराह्न 01:35 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र अपराह्न 01:35 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्ध प्रातः 11:46 बजे तक, उपरांत साध्य योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:09 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:07 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:55 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: भानु सप्तमी, आरोग्य सप्तमी, रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती, ब्रह्मसावर्णी मन्वादि।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: अपराह्न 01:35 बजे पर समाप्त।

मूल: चल रहे है।

भद्राः रात्रि 11:10 बजे से कल प्रातः 10:16 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor