आपके सितारेः सोमवार, 30 मार्च 2026 का राशिफल
30 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- दिन खास रहने वाला है। सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी करीबी का सपोर्ट मिलने से राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग बन रहा है। ट्रेवलिंग का बिजनेस कर रहे लोगों को उम्मीद से अधिक फायदा होगा। नया वाहन खरीदने के लिये जीवनसाथी से सलाह ली जा सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- दिन शानदार रहने वाला है। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है, परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। शिक्षक वर्ग अपने स्टूडेंट को नए तरीके से पढ़ाएंगे। स्वीट्स के बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। बड़े भाई के सहयोग से घर के लिये कोई सामान खरीदा जा सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित नया सामान खरीदने का योग है। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी जानकार से बात करने के बाद ही नया काम हाथ में लें। कई फायदेमंद सौदों से जुड़ाव संभव है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- लंबे समय से अटका धन मिलने की संभावना बन रही है। दिन सामान्य रहेगा, पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- कॉन्फिडेंस बनाए रखें और दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर मन लगाकर काम करें। मेहनत से रुकावटों को पार किया जा सकेगा। बाहर घूमने का प्लान अंतिम समय में कैंसिल हो सकता है। कारोबार में पैसों का पुराना मामला सुलझ जायेगा, लेकिन बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। मित्रों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में नए निवेश का विचार किया जा सकता है। रूटीन लाइफ और स्वभाव में लचीलापन रखने से फायदा होगा। पुराने दोस्त से मुलाकात बिजनेस में मददगार साबित होगी। जीवनसाथी से किया वादा पूरा होगा। छात्रों का पढ़ाई में पूरा मन लगेगा। पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- दिन मिला-जुला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, उच्चाधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। लवमेट को उपहार देने से रिश्तों में मधुरता आएगी। शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है और कार्यों की गति धीमी रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र की कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में रोचक बात पता चल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और ज्यादातर काम आसानी से पूरे होंगे। प्रेजेंटेशन या प्लान को एक बार दोबारा चेक करना लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- दिन खुशियां लेकर आएगा। सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। अधिकारियों से अनुरोध करने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेसमैन की किसी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है, धनलाभ के योग हैं। बच्चों के साथ समय बीतेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- दिन ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक कामों में मेहनत बढ़ सकती है। बाहर जाते समय मोबाइल और कीमती सामान का ध्यान रखें। किसी से बेवजह की बहस से बचें, पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। नई फर्म शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। परिवार से जुड़ा कोई विषय चिंता बढ़ा सकता है, धैर्य से काम लें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- खुशियां स्वयं सामने आएंगी। इनकम बढ़ने के प्रबल योग हैं। नए बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। आईटी फील्ड के लोगों को महत्वपूर्ण संपर्क मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- दिन शुभ है। बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है। नौकरी में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। घर की पुरानी समस्याएं सुलझेंगी और रुका हुआ काम पूरा होगा। पार्ट टाइम काम शुरू करने के लिए धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
31 मार्च 2026 का पंचांगः
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह चैत्र।
पक्ष शुक्ल।
तिथि: त्रयोदशी प्रात: 06:55 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 09:32 बजे तक सिंह तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 03:20 बजे तक तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड शाम 03:41 बजे तक उपरांत वृद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:48 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:11 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:35 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: महावीर स्वामी जयंती।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।
Bottom of Form
Top of Form
Bottom of Form