आपके सितारेः शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 का राशिफल और शनिवार, 31 अक्टूबर का पंचांग

30 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।

Oct 29, 2026 - 23:36
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 का राशिफल और शनिवार, 31 अक्टूबर का पंचांग

मेष :- सभी मामलों में अपना लाभ और प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेंगे. वित्तीय परिणामों में सुधार होगा और वाणिज्यिक कार्य उचित दिशा में गति लेंगे. अवसरों को भुनाने की अद्भुत क्षमता रहेगी. प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में उचित स्थान पाएंगे. कार्य व्यापार में तेजी बनी रहेगी और निसंकोच आगे बढ़ेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा.

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- वृष राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. शारीरिक संकेतों के प्रति सजगता बढ़ाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न दिखाएं. संतुलित खानपान पर ध्यान देना आज सबसे जरूरी है. कार्यस्थल पर किसी भी दबाव में आकर कोई समझौता न करें. पारिवारिक मामलों में आज बहुत सहज रहने की आवश्यकता है.

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन :- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज उद्योग और व्यापार में अपेक्षित तेजी बनी रहेगी. सहकारिता के माध्यम से काम निकालने में सफल रहेंगे. आज पूरा फोकस साझा गतिविधियों पर होना चाहिए. लेन-देन के मामलों में थोड़ी सावधानी जरूर रखें. टीम वर्क के विविध और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. व्यक्तिगत संबंधों में मिठास रहेगी और नेतृत्व क्षमता में सुधार होगा.

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- कर्क राशि वालों के लिए आज तार्किक निर्णयों में सहजता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में अधिक समय देने का प्रयास करें, क्योंकि मेहनत ही आज परिणाम दिलाएगी. पेशेवर गतिविधियों को बल मिलेगा, जिससे करियर संवरेगा. आज जिद और अहंकार का पूरी तरह त्याग कर देना चाहिए. निर्णय क्षमता मजबूत होगी और आर्थिक प्रयास पहले की तरह चलते रहेंगे.

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- सिंह राशि के जातकों के लिए आज करियर और कारोबार में जबरदस्त उछाल आने के संकेत हैं. विभिन्न कार्यों में तेजी दिखाएंगे और अपनी कला-कौशल पर विशेष जोर देंगे. उचित दिशा में गति बेहतर बनी रहेगी, जिससे लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. मित्रों का भरपूर सहयोग आज प्राप्त होगा. स्वजनों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा.

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- कन्या राशि के लोगों को आज परिवार में अपनों से कोई जरूरी बात कहने में थोड़ी हिचक हो सकती है. हालांकि, कार्यक्षेत्र में सहज रूप से सफल रहेंगे. घरेलू विषयों पर ध्यान देना आज की प्राथमिकता होनी चाहिए. पेशेवर लोगों का समर्थन मिलता रहेगा. करियर और व्यापार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा. शासकीय कार्यों में विनय और विवेक से काम लेना हितकारी होगा.

भाग्यशाली रंग- सुनहरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- तुला राशि के जातक आज अपने कार्यों के प्रति काफी गंभीर रहेंगे. कारोबारी विस्तार और बड़प्पन की सोच नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. सामाजिक मामले आज पक्ष में बनेंगे और व्यवहार दूसरों पर गहरा प्रभाव डालेगा. कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आज कारोबारी लक्ष्यों को साधने में सफल रहेंगे. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी.

भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज धन-धान्य में वृद्धि के योग बने हुए हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में काफी उत्साह दिखाएंगे, जिसके अपेक्षित परिणाम मिलेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे. जीवनस्तर सुधरेगा और सभी के साथ सामंजस्य बनाए रखेंगे. करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी.

भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- रचनात्मक प्रयासों को बल मिलेगा और कामकाजी लक्ष्यों पर पूरी तरह केंद्रित रहेंगे. इच्छित सफलता मिलने से काफी उत्साहित महसूस करेंगे. स्वजनों के साथ समय बिताना आज नई ऊर्जा से भर देगा. नवीन प्रयासों में मित्रों का पूरा समर्थन मिलेगा. व्यक्तित्व में सरलता और सौम्यता बनाए रखें. निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन बजट पर नियंत्रण रखना न भूलें.

भाग्यशाली रंग- केसरी | भाग्यशाली अंक- 11

मकर :- मकर राशि वालों के लिए आज आर्थिक परिणाम मिलेजुले रह सकते हैं. विभिन्न कार्यों को करते समय सूझबूझ और सावधानी का परिचय दें. छोटी सी भूलचूक लाभ को प्रभावित कर सकती है. न्यायिक मामलों के उभरने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें. लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें. व्यावसायिक गलतियां करने से बचें और अपनों का सहयोग लें.

भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- कुंभ राशि के जातक आज सबके साथ मिलकर काम करने में विश्वास बढ़ाएंगे. सहयोग की भावना से करियर और कारोबार को नई गति देंगे. पेशेवर विषयों में पहल रंग लाएगी. प्रबंधन क्षमता में सुधार होगा और कामकाजी संबंध और भी मजबूत होंगे. व्यावसायिक लेन-देन में प्रभावशाली परिणाम देखने को मिलेंगे. आर्थिक लाभ की स्थिति पहले से बेहतर होगी.

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 8

मीन :- मीन राशि के जातक आज अपनी पेशेवर अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. कार्य ऊर्जा आज बहुत ही सकारात्मक बनी रहेगी. करियर और कारोबार में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. भेंटवार्ता के दौरान पहल जारी रखें, लेकिन किसी भी प्रकार की जल्दबाजी दिखाने से बचें. साहस और आत्मविश्वास के साथ सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 3

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-31 अक्टूबर 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह: कार्तिक।

पक्ष: कृष्ण।

तिथिः षष्ठी शाम 04:57 बजे तक, उपरांत सप्तमी रहेगी।

चंद्र राशिः अर्द्धरात्रि 12:00 बजे तक मिथुन, उपरांत कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः आर्द्रा नक्षत्र प्रातः 07:13 बजे तक, उपरांत पुनर्वसु कल प्रातः 05:39 बजे तक, उपरांत पुष्य रहेगा।

योगः सिद्ध शाम 05:31 बजे तक, साध्य योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से 12:24 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:27 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:37 बजे।

राहुकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः शाम 04:57 बजे से कल तड़के 03:51 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor