आपके सितारेः शुक्रवार, 05 सितम्बर 2025 का राशिफल
05 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- पद-प्रतिष्ठा का लाभ और सम्मान मिलने की संभावना। संयम से कार्य करना होगा, अन्यथा चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। मातृ पक्ष से धन प्राप्ति का योग। संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। नया कार्य करने पर भाग्य का साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ :- घर-परिवार के मामले में दिन सुखदायक। मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। किसी बुजुर्ग से सहयोग और लाभ मिलेगा। नौकरी परिवर्तन की सोच सफल हो सकती है। शाम का समय मित्रों के साथ मनोरंजक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन :- संतान की ओर से प्रसन्नता। आर्थिक स्थिति बेहतर। नौकरी और व्यापार में साझेदारों व सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। आलस्य त्यागकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहना होगा। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- अचानक यात्रा का योग। संतान की ओर से सुख और खुशी। मित्रों व सगे-संबंधियों से सहयोग मिलने का संयोग। कुछ खरीदारी हो सकती है। अधूरी इच्छा पूर्ण होने की संभावना।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, विशेषकर पेट संबंधी समस्या। परिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। अप्रत्याशित स्थान से सहयोग मिलेगा। किसी कोर्स में दाखिले की कोशिश सफल हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या :- कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत के शुभ परिणाम। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षण और रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों को लाभ। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक। संतान पक्ष से शुभ समाचार।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8
तुला :- कुछ उलझन और तनाव की स्थिति। किसी करीबी की नाराजगी खल सकती है। इच्छा के विरुद्ध कार्य करना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग। महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से मनोबल बढ़ेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से अटका धन प्राप्त होने की संभावना। निवेश सोच-समझकर करना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा संभव। पुरानी स्वास्थ्य समस्या दूर हो सकती है। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- आय में वृद्धि के साथ प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि। विरोधी शांत रहेंगे। हर कार्य में सफलता। लंबे समय से रुका काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल। कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के अवसर।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- नौकरी में सतर्कता आवश्यक। दिन के दूसरे भाग में कार्य उलझ सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा, लेकिन मतभेद भी संभव। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- परिवार से सहयोग। आवश्यक कार्य परिजनों के सहयोग से पूर्ण होगा। आय और धन-संपत्ति में वृद्धि का योग। राजनीतिक व सामाजिक संपर्क का लाभ। निवेश से लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Top of Form
Bottom of Form
-06 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: चतुर्दशी अर्द्धरात्रि 01:41 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 11:21 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 10:55 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
योगः अतिगंड अपराह्न 11:52 बजे तक, तत्पश्चात सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:09 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:33 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः प्रात: 11:21 बजे से प्रारम्भ।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा।