आपके सितारेः गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 का राशिफल

18 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 17, 2025 - 22:59
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- दिन मानसिक तनाव और उलझन की वृद्धि करने वाला रहेगा। वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें तभी सफलता मिलेगी और रिश्तो को भी बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। नौकरी में काम सावधानी से करना होगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे। खानपान में संयम रखें, सेहत में नरमी की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कुछ नया करने और सीखने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। करियर में उन्नति मिलने का शुभ संकेत है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढेगा। लव लाइफ में ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे सुख का संयोग है। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा जो करियर और कामकाज में आगे लेकर जाएगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, लेकिन परिवार के खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों से राहत मिलेगी। वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त हो सकता है। मित्रों और भाइयों के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा और घरेलू सामानों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे और व्यवहारकुशलता एवं वाणी के प्रभाव से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार आएगा। जीवनसाथी हर प्रयास में पूरा सहयोग करेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढेगी। व्यापार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग लाभ दिलाएगा और किसी उलझन का समाधान निकलेगा। नया काम शुरू करने पर भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशी रहेगी। संतान संबंधी चिंताओं से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। रोजगार की दिशा में प्रयास सफल होंगे। लव लाइफ में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महिला मित्र की मदद से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी अप्रत्याशित स्रोत से भी लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- विरोधी और शत्रु सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक व्यवसाय में सफलता दिलाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत का ध्यान रखें और खाने-पीने पर संयम रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- कामकाज में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। उपहार की प्राप्ति होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। कारोबार यात्रा सफल और सुखद रहेगी। पराक्रम के बल पर अटके हुए कार्य पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- काम सफल होंगे। कारोबार में साख का फायदा मिलेगा। लोन के प्रयास सफल होंगे। किसी शुभ काम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ का संयोग है। पारिवारिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- इधर-उधर मन भटकाने की बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए। अटके काम पूरे हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति मिलने या पिता पक्ष से सुख मिलने का योग है। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-19 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: त्रयोदशी रात्रि 11:36 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 07:05 बजे तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र प्रात: 07:05 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्ध रात्रि 08:41 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:37 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:04 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:19 बजे।

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: त्रयोदशी श्राद्ध, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, कलियुग।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः रात्रि 11:36 से, कल प्रात: 11:53 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: चल रहे हैं।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor