आपके सितारेः रविवार, 20 सितम्बर 2028 का राशिफल और सोमवार, 21 सितम्बर 2026 का पंचांग

20 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Sep 19, 2026 - 22:14
 0
आपके सितारेः रविवार, 20 सितम्बर 2028 का राशिफल और सोमवार, 21 सितम्बर 2026 का पंचांग

मेष :- जिस काम का लंबे समय से इंतजार था, वह आज पूरा हो जाएगा। इसके लिए बड़े भाई की मदद मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी सुखद हो जाएगा। व्यापार में लाभ होने के शुभ संकेत हैं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- दिन खास होने वाला है। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान रहेगी। इसलिए व्यवस्थित रूप से कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। योजनाओं तथा गतिविधियों को गुप्त रखें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए दिन उत्तम है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- समय उपलब्धियों वाला है। पूरी मेहनत व ऊर्जा कार्यों के प्रति लगाएंगे। ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग रहेगा तथा आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में योगदान होने से मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यक्तिगत काम भी काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव करने की योजना बनाएंगे। किसी से भी बेवजह उलझने से बचना चाहिए।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलने-मिलने से बचने का प्रयास करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्मकेंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए स्वभाव में बदलाव करना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को लागू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर लें। अगर यात्रा का विचार बन रहा है तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नई योजना बनाएंगे, जो भविष्य में कारगर साबित होगी। स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती रह सकती है, जिसका असर कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनाएंगे। स्वभाव पूर्व की अपेक्षा विनम्र हो जाएगा। बच्चों के भविष्य को लेकर किसी अनुभवी से परामर्श लेंगे।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- इस राशि के छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकतर समय परिवार के लोगों के साथ बीतेगा, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए करीबी दोस्त से मदद लेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- किसी भी काम को सावधानीपूर्वक करें। जल्दबाजी करने से काम बिगड़ सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए दिन आर्थिक रूप से बढ़िया रहेगा, अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट करियर के बारे में गुरु से मार्गदर्शन ले सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रपोजल आ सकता है। नए आभूषण खरीदने का विचार आ सकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- प्राइवेट जॉब करने वाले लोग यदि जॉब स्विच करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, बढ़िया लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोक-झोंक हो सकती है, जिसकी वजह से रिश्ते में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- प्रतिद्वंद्वी परेशान नहीं करेंगे और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर कारगर साबित होगी। उनके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी होगा। दोस्तों के साथ रोमांचक यात्रा हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से मान-सम्मान बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- व्यापार के कुछ मामलों में अचानक लाभ हो सकता है। आमदनी का नया स्रोत मिलेगा। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म तथा अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ विश्वास मानसिक सुख और शांति देगा। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-21 सितंबर 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - भाद्रपद।

पक्ष - शुक्ल।

तिथि: दशमी रात्रि 08:00 बजे तक, उपरांत एकादशी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रातः 11:15 बजे तक धनु, उपरांत मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र कल प्रातः 07:06 बजे तक, उपरांत श्रवण रहेगा।

योगः शोभन शाम 04:06 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:47 बजे से मध्याह्न 12:36 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:06 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:17 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor