आपके सितारेः बुधवार, 30 सितम्बर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026 का पंचांग

30 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।

Sep 29, 2026 - 22:57
 0
आपके सितारेः बुधवार, 30 सितम्बर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026 का पंचांग

मेष :- मेष राशि के जातक रचनात्मक विषयों में बेहतर रहेंगे और काम में तेजी का प्रयास रखेंगे. अप्रत्याशित मामले पक्ष में रहेंगे और घरवालों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे. योजना के अनुरूप कार्यगति रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, व्यवहार विनम्र रहेगा और सलाह से निर्णय लेंगे. पारिवारिक वातावरण शुभ रहेगा तथा अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा.

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- वृष राशि के जातकों के लिए वक्त की चाल तेजी से सुधार लाएगी. आर्थिक मामलों में सजगता बढ़ाएंगे और व्यावसायिक निर्णयों में स्पष्टता आएगी. अधिकारियों व जिम्मेदारों की सलाह मानेंगे. कामकाजी चर्चाओं में समय दें और पेशेवर संतुलन बनाए रखें. दूर-देश के प्रयासों में गति आएगी, हालांकि लेनदेन में किसी दबाव में न आएं और महत्वपूर्ण वार्ता में सहजता बढ़ाएं.

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- मिथुन राशि के जातक महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में ही निपटाने पर जोर दें, वरना काम लंबित हो सकते हैं. वित्तीय मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा. सभी क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा अनुबंधों में सहजता बनी रहेगी. मित्र काफी मददगार साबित होंगे. सेहत अच्छी रहेगी, खानपान का ध्यान रखें.

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता का प्रतिशत काफी बेहतर बना रहेगा. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और वरिष्ठों का सानिध्य बना रहेगा. प्रबंधन एवं व्यवस्था पर जोर देंगे. लेनदेन में सहजता बनी रहेगी और पैतृक मामले गति पकड़ेंगे. पद का लाभ उठाएंगे और प्रबंधकीय प्रयासों में निरंतर गति आएगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा.

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- सिंह राशि के जातक अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गति देंगे. कार्य-व्यापार में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और कई वाणिज्यिक मामले साधेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़त पर रहेगी और कारोबार में सकारात्मकता बनी रहेगी. नीति-नियमों से आगे बढ़ेंगे. काम अपेक्षा से अच्छा रहेगा. जनकल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे. मौसम का ध्यान रखते हुए खानपान अपनाना चाहिए.

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कन्या राशि के जातकों के लिए समय सुधार पर बना रहेगा. विविध मामलों में धैर्य से आगे बढ़ते रहें. भावनात्मक बातचीत में सावधानी बनाए रखें. व्यक्तिगत भेंटवार्ता में उतावली न दिखाएं. वाणी और व्यवहार में संयम रखें. उद्योग-व्यापार में निरंतरता बढ़ाएंगे और मित्रों व परिजनों का साथ बना रहेगा. बिजनेस में वाणी पर संयम रखना होगा.

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- तुला राशि के जातक महत्वपूर्ण फैसले दोपहर तक लेने पर जोर दें. जरूरी चर्चाओं को प्राथमिकता में रखें और उद्योग-व्यवसाय के मामले लंबित रखने से बचें. साझा पक्ष सहज बना रहेगा और टीम भावना बढ़ेगी. सहकार व सहयोग से अपनी जगह बनाएंगे. सहकर्मियों में विश्वास बना रहेगा. वाणी और व्यवहार कुशलता जो स्वभाव भी है उसका फायदा उठा सकते हैं.

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत बढ़ेंगे. करियर में सक्रियता बढ़ेगी और समय पर कार्य पूरे होंगे. अतिउत्साह से बचें और जोखिम वाले कार्य न करें. आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी न दिखाएं. विरोधियों की सक्रियता रह सकती है, इसलिए कार्यक्षमता और प्रबंधन को संवारें. जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई बड़ा मौका मिल सकता है.

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- धनु राशि के जातकों को मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यों में ढिलाई न बरतें और महत्वपूर्ण मामलों में निरंतरता रखें. सबके साथ तालमेल बेहतर रहेगा. संपर्क का दायरा बढ़ेगा और ध्यान-योग अपनाकर जीवनशैली सुधारेंगे. मित्रों के साथ सुखद पल साझा करेंगे और भ्रमण-मनोरंजन के अवसर बनेंगे. वाद विवाद की स्थिति से बचना चाहिए.

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- मकर राशि के जातकों के अपनों से चल रहे मतभेदों में कमी आएगी. परिवार में सबको साथ लेकर चलने का प्रयास रहेगा. मित्रों से जानकारी साझा करेंगे और प्रबंधन के कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. बड़ों का आदर-सम्मान बढ़ाएंगे. घर में अतिथि के आने से प्रसन्नता होगी और व्यक्तिगत मामलों में प्रदर्शन बेहतर रहेगा. सेहत के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए.

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- कुंभ राशि के जातक कार्य लंबित रखने से बचें और विभिन्न मामलों में फोकस बढ़ाएं. सामाजिक प्रयासों में रुचि बनी रहेगी. साहस, पराक्रम और संपर्क से सफलता की राह सुगम बनेगी. वाणिज्यिक विषयों में तेजी रहेगी और बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. संवाद में सफलता मिलेगी तथा पद और प्रभाव में वृद्धि होगी. काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा.

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- मीन राशि के जातकों के घर के लोगों से संबंध काफी मधुर बने रहेंगे. आपसी सहयोग और सहकार का भाव रहेगा. रहन-सहन आकर्षक रहेगा और प्रतिभा प्रदर्शन पर जोर रहेगा. सुखद सूचनाओं की प्राप्ति होगी और लाभ में वृद्धि बनी रहेगी. घर में उत्सव की भूमिका बनेगी. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे और संसाधन बढ़ेंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा. वाणी पर संयम रखें.

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-01 अक्टूबर 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – अश्विन।

पक्ष – कृष्ण।

तिथि: पंचमी मध्याह्न 12:35 बजे तक उपरांत षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र कल प्रात: 04:27 बजे तक उपरांत मृगशिरा रहेगा।

योगः सिद्धि रात्रि 09:18 बजे तक उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:44 बजे से 12:32 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:11 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:05 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: षष्ठी श्राद्ध, रोहिणी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor