79वां स्वतंत्रता दिवस: आगरा में देशभक्ति के रंग, तिरंगा यात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

आगरा। आजादी के 79वें पर्व पर पूरा आगरा देशभक्ति की भावना में डूबा रहा। शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, किसान संगठनों और धार्मिक मंचों पर ध्वजारोहण, तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शहीदों को नमन करने के कार्यक्रम आयोजित हुए। ऐतिहासिक स्थलों से लेकर पार्कों और सड़कों तक तिरंगे की शोभा और देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी।

Aug 15, 2025 - 19:56
Aug 15, 2025 - 22:04
 0
79वां स्वतंत्रता दिवस: आगरा में देशभक्ति के रंग, तिरंगा यात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
79वें स्वतंत्रता दिवस पर आगरा में आयोजित विविध कार्यक्रमों की कुछ तस्वीरें।

आगरा कॉलेज में भव्य समारोह

प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मुख्य वक्ता प्रो. अरुणोदय वाजपेई की मौजूदगी में ध्वजारोहण, माल्यार्पण और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंत्री ने कहा, सच्ची राष्ट्रभक्ति यही है कि हम अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें। इस मौके पर कॊलेज के ध्येय वाक्य- ज्ञानम् परमं ध्येयम् की शिलापट्टिका का अनावरण भी हुआ।

विशेष उपस्थिति में पी. बी. झा, प्रो. मृणाल शर्मा, प्रो. पूनम चांद, प्रो. भूपाल सिंह, प्रो. विक्रम सिंह, डॉ. गौरव कौशिक, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. भूपेंद्र कुमार चिकारा, प्रो. शशिकांत पांडे, प्रो. ए. के. सिंह, प्रो. अमित अग्रवाल, प्रो. रीता निगम, डॉ. नितेश शर्मा, डॉ. अनुराग पालीवाल, प्रो. दीपक उपाध्याय, प्रो. प्रियम अंकित, प्रो. प्रभात यादव, प्रो. डी. पी. सिंह, डॉ. शिव कुमार सिंह, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. केशव सिंह, डॉ. दीपाली सिंह, डॉ. सुनीता यादव, प्रो. संध्या यादव, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. डी. सी. मिश्रा, प्रो. संचिता सिंह, प्रो. निशा राठौर, डॉ. विकास सिंह, डॉ. अविनाश जैन, डॉ. रंजीत सिंह समेत अनेक शिक्षक-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) की तिरंगा यात्रा

भारतीय किसान यूनियन (स्वतंत्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा व संयोजक राजेश शर्मा के नेतृत्व में चमरौला रेलवे स्टेशन से पोईया चौराहे तक सैकड़ों किसानों के साथ ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ट्रैक्टर, चारपहिया और बाइक भी शामिल रहीं।
प्रदेश प्रभारी सुनील समाजसेवी, पवन शर्मा, दीपक शर्मा, संजय अग्रवाल, विश्वकांत मिश्रा, बच्चू सिंह, रिंकू पंडित, इंद्रदेव गौतम, डॉक्टर रिंकू सिंह, हर्ष शर्मा, हृदेश भारद्वाज, अमित शर्मा, हजारीलाल यादव, मेघ सिंह, बिकाश भास्कर, संजय भास्कर, विशाल भास्कर आदि शामिल रहे। यात्रा में शामिल वाहनों पर तिरंगे लगे हुए थे और देशभक्ति के नारे लगाए जा रहे थे।

जनक पार्क विकास समिति का गरिमामय आयोजन

जनक पार्क विकास समिति में अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल और आगरा डीफ एनेबल सोसाइटी के महासचिव अंशु गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। स्वच्छता-संकल्प, वृक्षारोपण और समावेशिता पर आधारित कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल, राजीव सिंघल, विनोद जैन, संजीव अग्रवाल, ओ. पी. सिंघल, जी. पी. अग्रवाल, सुनील बंसल, रश्मि, बलदेव, ललिता गुप्ता सहित 80-100 लोगों ने भाग लिया।

लायंस क्लब आगरा फ्रेंड्स महान की झांकी रैली

लायंस क्लब आगरा फ्रेंड्स महान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दीवानी चौराहे से नेहरू नगर तक जश्ने आजादी के तहत विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए रैली निकाली। लायंस इंटरनेशनल के पूर्व डाइरेक्ट जितेंद्र सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबिता सिंह चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव कुमार तोमर, उप मंडलाध्यक्ष आर. एन. वर्मा, अजय भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर दीवानी चौराहे से नेहरू नगर तक रैली रवाना की। क्लब के अध्यक्ष अतुल बंसल, सचिव योगेश कुमार अग्रवाल, सुनील सिंघल, राजेश जैन, बी. एम. तापड़िया, नरेश अग्रवाल, अनूप मित्तल, अजय सुगंधि, संजय मित्तल समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा का देशभक्ति उत्सव

भारत विकास परिषत अमृतम शाखा द्वारा संवेदना – एक प्रयास द्वारा संचालित विद्यालय में ध्वजारोहण व बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं की गईं। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। विकास नीलम वर्मा, नीरज ज्योति मित्तल, उमेश बाबू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव बिंदल, दीपक भार्गव, मनीष अग्रवाल, मोहित गर्ग, विनोद अग्रवाल, मनोज शिवहरे, माधवी कश्यप आदि मौजूद रहे।

विश्व हिंदू महासंघ की पैदल तिरंगा यात्रा

स्वाधीनता दिवस पर दरियानाथ मंदिर से शहीद स्मारक तक विश्व हिंदू महासंघ की यात्रा में जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, किशन गुप्ता, शरद प्रजापति, गजेन्द्र शर्मा, शरद परमार, सौरभ तिवारी, अश्वनी शर्मा, अंकित उपाध्याय, राजेश शर्मा, मीनू अग्रवाल, देव ठाकुर, नितिन राजपूत, रोहित कुमार गर्ग, राजीव गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिवम शिवहरे शामिल रहे।

ग्रैंड मेरक्योर होटल में ध्वजारोहण और मिलिट्री बैंड

फतेहाबाद रोड स्थित ग्रैंड मेरक्योर होटल में मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होने कहा, स्वतंत्रता दिवस वीरों को नमन का दिन है, हमें एकता और सेवा की भावना से काम करना चाहिए।
समारोह का आकर्षण चंडीगढ़ से आया मिलिट्री बैंड था, जिसने देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों से वातावरण को जोश से भर दिया।

कार्यक्रम में विवेक महाजन, संदीप उपाध्याय, मनीष सिंघल, सौरभ सिंघल, शिखा जैन, हर्ष सिसोदिया, रिचा भदौरिया, वेद प्रकाश, शेंकी सिंह, देव शर्मा, हेमा शर्मा, रिनी रॉय, स्वप्निल कुलश्रेष्ठ, संदीप सिकरवार, सी. पी. शर्मा, दिलीप कुमार, अपरार्क शर्मा, अनिल सविता आदि मौजूद रहे।

 इंडियन क्लब में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

आगरा। इंडियन क्लब में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इंडियन क्लब के संरक्षक एसएस मिश्रा, अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव सुधीर भोजवानी ने सभी सदस्यों संग झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व एमएलसी विजय शिवहरे ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाया। सरस्वती शिशु मंदिर सुभाष पार्क के विद्यार्थियों न देशभक्ति पर आधारित सांस्कृति प्रस्तुतियां दीं। लोकहितम ब्लड बैंक से महासचिव अखिलेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सुशील कपूर, रमेश जसवानी, रंजीत सामा, राजेश लालवानी, राजेश मनमानी, गौरव अरोड़ा, अखिलेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, पीके मिश्रा, नारायण अग्रवाल, निर्मल, बीएन गुप्ता, अशोक गुप्ता, नरेश जैन, प्रमोद गुप्ता, दिनेश कुमार, सुभाष मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor